spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड के पशु चिकित्सकों को बड़ी सौगात… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के पशु चिकित्सकों के लिये लंबे समय से इंतजार की जा रही एक महत्वपूर्ण मांग आखिरकार पूरी हो गई। पशु चिकित्सा सेवा नियमावली संघ के प्रस्ताव के अनुरूप पदों के चिन्हितिकरण को मंत्री परिषद की स्वीकृति मिलने के बाद राज्य सरकार ने सोमवार को संकल्प जारी कर दिया। इसे पशुपालन विभाग के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस फैसले से राज्यभर के पशु चिकित्सकों और विभागीय कर्मियों में खुशी की लहर है। झारखंड पशुचिकित्सा सेवा संघ (JVSA) ने इसे संगठन की नहीं, बल्कि पूरे पशु चिकित्सा समुदाय की सामूहिक जीत बताया है।

लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि पदों के चिन्हितिकरण का मुद्दा लंबे समय से लंबित था। इसे लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे थे। आखिरकार मंत्री परिषद की स्वीकृति मिलने के बाद संकल्प जारी होने से विभागीय संरचना को नई मजबूती मिलेगी। यह निर्णय न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनायेगा, बल्कि पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और सुचारू संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

JVSA ने सदस्यों का जताया आभार

झारखंड पशुचिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. सेमसन संजय टोप्पो और महामंत्री डॉ. शिवानंद कांशी ने संघ के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की कार्यकारिणी पर भरोसा बनाये रखने, धैर्य रखने और लगातार सहयोग देने वाले सभी सदस्यों की बदौलत यह उपलब्धि हासिल हो सकी है। संघ की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि पूरे पशु चिकित्सा परिवार की जीत है। पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यों के विश्वास, सहयोग और एकजुटता ने इस महत्वपूर्ण लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है।

पशुपालन विभाग को मिलेगी नई दिशा

विशेषज्ञों का मानना है कि पदों के चिन्हितिकरण से विभागीय कार्यों में स्पष्टता आयेगी और भविष्य में नियुक्ति, पदोन्नति एवं प्रशासनिक प्रबंधन से जुड़े मामलों को भी गति मिलेगी। इसके साथ ही राज्य में पशुपालन और पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में यह निर्णय मील का पत्थर साबित हो सकता है। संकल्प जारी होने के बाद राज्यभर के पशु चिकित्सकों के बीच उत्साह का माहौल है। झारखंड पशुचिकित्सा सेवा संघ ने कहा कि “यह आपकी जीत है, हम सबकी जीत है।”

इसे भी पढ़ें : 500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

इसे भी पढ़ें : रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

इसे भी पढ़ें : झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

इसे भी पढ़ें : भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

इसे भी पढ़ें : अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...

इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

Kohramlive :  बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली...