Ranchi/Chatra : चतरा के दिवंगत पत्रकार चंदन तिवारी की बेवा नेहा शुक्ला को आज सरकारी नौकरी दे दी गई। युवा सीएम हेमंत सोरेन ने जो बोला, वह कर दिखाया। मुख्यमंत्री के आदेश और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के दिशा निर्देश में नेहा को यह नौकरी मिली है। नेहा को चतरा समाहरणालय में तृतीय वर्ग के पद पर नौकरी दी गई है।
यहां याद दिला दें कि गुजरे साल 2018 की अक्टूबर माह में उग्रवादियों ने पत्रकार चंदन की बेरहमी से हत्या कर दी थी। उन्हें तालाब निर्माण की खबर प्रकाशित करने के प्रतिशोध में मारा गया था। उनकी मौत के बाद से ही दिवंगत पत्रकार के हत्यारों को सजा, आश्रितों को मुआवजा और मारे गये चंदन की बेवा को नौकरी देने की मांग को लेकर पत्रकार आंदोलनरत थे। हत्या के बाद से नेहा को अपने तीन बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद आश्रित को नियुक्ति पत्र देने का ऐलान हुआ और आज नेहा को नियुक्ति पत्र दे दिया गया।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिन दहाड़े शूटआउट, पप्पू सिंह को ठोक डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : राजधानी के ATM में फिर सेंधमारी, कैश कंटेनर ही ले उड़े चोर… देखें
इसे भी पढ़ें : पीने का पानी हुआ जहरीला, टोला का गुस्सा सड़क पर
इसे भी पढ़ें : हे भगवान, रात में सांप-बिच्छु ना डंसे, किसी के पेट में दर्द ना उठे, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर की वजह आयी सामने, देखें क्या || डेड बॉडी बोह कर ले गयी पुलिस
इसे भी पढ़ें : बड़का फरेबी निकला पुष्पेंद्र, सुनें क्या बोल गई पूजा…
इसे भी पढ़ें : घर लौट रहे युवक पर पालतू कुत्ते का अटैक, देखें क्या कर डाला
इसे भी पढ़ें : ASI पिता की डेड बॉडी के साथ सो रहे थे 2 मासूम… फिर
इसे भी पढ़ें : साली संग धराया जीजा, फिर घरवालों ने क्या किया… देखें








