Patna : राजधानी पटना में एक शख्स को सरेराह गोलियों से भून डाला गया। 50 साल का पप्पू सिंह आज भोर में घर से मार्निंग वाक के लिए निकला था। इसी दौरान एलसीटी घाट के पास पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसे गोलियों से भून डाला। पप्पू सिंह को करीब 5 गोलियां मारी गयी। वह लहूलुहान हो कर वहीं गिर पड़ा। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर जुट गये। आनन-फानन में लोग उसे PMCH लेकर भागे, जहां डॉक्रों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुस्साहसिर वारताद को अंजाम देने के बाद हमलावर मौका-ए-वारदात से भाग निकलने में कामयाब रहे। इधर, फायरिंग की फैली खबर पुलिस तक भी पहुंची और अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गई।
वार्ड पार्षद के पति पप्पू राय ने बताया की पप्पू सिंह एलसीटी घाट के पास बस पड़ाव पर बैठा हुआ था। तभी बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी कुर्जी की तरफ से आए और उसे गोली मारकर निकल गए। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता अपराधी भाग निकले। इलाके के लोगों में दहशत ऐसी कि कोई भी कुछ बोलने नहीं रहा। पप्पू सिंह के चचेरे भाई अनूप ने बताया कि वो छपरा का रहने वाला था। दागी किस्म के पप्पू पर इससे पहले भी एक बार हमला हो चुका था।
हाल ही में पप्पू सालों बाद मुखिया हत्याकांड में जेल से सजा काट कर बाहर निकला था। अनूप ने बताया कि पप्पू को पहले भी धमकी मिलती रही है। हमलोगों ने अकेले बाहर निकलने से मना किया था लेकिन सोमवार को जब बाहर निकलकर बस स्टैंड पर पहुंचे तो पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हे गोली मार दी। पुलिस छानबीन में जुटी है।
इसे भी पढ़ें :राजधानी के ATM में फिर सेंधमारी, कैश कंटेनर ही ले उड़े चोर… देखें
इसे भी पढ़ें :बड़का फरेबी निकला पुष्पेंद्र, सुनें क्या बोल गई पूजा…
इसे भी पढ़ें :नरकोपी थाना में बवाल, जनाक्रोश उबाल पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब आलम इस हालत में मिला… भाई ने मॉबलिंचिंग का लगाया इल्जाम












