Kohramlive : आजादी का जश्न जब दरवाजे पर दस्तक देने लगे तो घर की छत भी कुछ कहती है और आंगन भी। कहीं तिरंगे की आन दिखाई देती है, तो कहीं बच्चों की आंखों में देश के लिय् चमक। इसी जज्बे को घर-घर तक पहुंचाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश साझा किया। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को महज एक कार्यक्रम न रहने दें, बल्कि इसे हर घर का उत्सव बनायें। “हर घर में तिरंगा, हर घर में तिरंगा, हर दिल में तिरंगा। आइये, हम हर घर में तिरंगा फहरायें।” प्रधानमंत्री का यह संदेश 15 अगस्त को होने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले आया है। इस अवसर पर देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनायेगा।PM मोदी ने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस को गर्व और सम्मान के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
छत से लेकर बालकनी तक लहरायेगा तिरंगा
‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे अगस्त महीने में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। यानी इस बार आजादी का रंग सिर्फ सरकारी इमारतों तक सीमित नहीं, बल्कि घर की छत, बालकनी और मुख्य द्वार तक पहुंचाने की तैयारी है। सरकार और विभिन्न संगठनों की ओर से देशभर में कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। इन आयोजनों में लोग सामूहिक रूप से तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में भाग ले रहे हैं।
आजादी का अमृत महोत्सव से शुरू हुआ था अभियान
‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान हुई थी। इसके बाद हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस से पहले इसे उत्साह के साथ मनाया जाता है। 2026 में भी लोगों को अपने घर की बालकनी, छत या मुख्य द्वार पर तिरंगा लगाने और पड़ोसियों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है।
Our Tricolour is our pride and a constant source of inspiration to always give our best for the nation.
Let us participate enthusiastically in the #HarGharTiranga movement and renew our collective resolve to contribute towards building a Viksit Bharat. Glad that this year’s… https://t.co/XH8Z1JI6my
— Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2026















