spot_img

ASI पिता की डेड बॉडी के साथ सो रहे थे 2 मासूम… फिर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ASI यूनुस खान की डेड बॉडी उनके घर से संदिग्ध हालत में मिली। डेड बॉडी के साथ उनके दो बच्चे भी सो रहे थे। ASI के शरीर पर किसी तरह के चोट का कोई निशान नहीं मिला। 46 साल के ASI यूनुस खान दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में तैनात थे। संदिग्ध अवस्था में उनकी मौत की फैली खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ASI यूनुस की दूसरी पत्नी हिना खान ने बताया कि उनके पति शुक्रवार की रात अपने दो बच्चों के साथ घर पर सोये हुए थे, जबकि वह अपनी 6 साल की बेटी के साथ मायके गई हुई थी। सुबह जब उसने पति को कॉल किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। चिंता होने पर जब वह घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। बहुत खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो उनके होश उड़ गये। यूनुस अचेत पड़े हुए थे। दोनों बच्चे पिता की लाश के साथ सोये हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। उनके शरीर पर किसी भी तरह के घाव के कोई निशान नहीं थे। यह मामला सेंट्रल दिल्ली आईपी स्टेट से उछलकर सामने आया है।

इधर पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2.45 पर एक PCR कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि जीबी पंत अस्पताल के सामने Mirdard रोड पर एक घर में एक पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ है। घर में बच्चे मौजूद थे। बाद में, एक पुलिस टीम उसके घर गई, जहां उसकी दूसरी पत्नी हिना खान अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ मौजूद थी।

ASI यूनुस खान ने दो शादियां की थी। उनकी पत्नियों के नाम जरीना और हिना हैं। पहली पत्नी जरीना से उनके 7 और दूसरी पत्नी हिना से 3 बच्चे हैं। जरीना जहां हरियाणा के मेवात में ASI यूनुस खान के पैतृक गांव में रहती हैं।

इसे भी पढ़ें : पुजारी के बेटा को लेकर कांके गरमाया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कुलक्षणी बहन ने भाई को मार घर के कमरे में ही कर दिया दफन… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : रहस्यमय ढंग से गायब आलम इस हालत में मिला… भाई ने मॉबलिंचिंग का लगाया इल्जाम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...