रांची में फा’यरिंग

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में बीती देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्थानीय नेता के निजी बॉडीगार्ड ने राइफल से हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आये। सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बॉडीगार्ड को दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक, रिनपास के पास दो निजी बॉडीगार्ड साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, बात इतनी बिगड़ गई कि बॉडीगार्ड दीपक ने अपनी लाइसेंसी राइफल से हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद दूसरे बॉडीगार्ड और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और उसकी राइफल जब्त कर ली।

रूरल SP गौरव गोस्वामी ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में था और उसी हालत में उसने फायरिंग की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, बनी स्पेशल STF

इसे भी पढ़ें : छात्रों को मिली मुफ्त साइकिल, शिक्षा तक पहुंच होगी आसान

इसे भी पढ़ें : रिश्वत नहीं मिली तो बना दिया ‘शादीशुदा’, VDO सस्पेंड

इसे भी पढ़ें : दो कारों के बीच हो रहा था ‘गलत काम’, रंगेहाथ धराये…

इसे भी पढ़ें : कल बिहार बंद…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर का वीडियो… देखें

New Delhi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

Kohramlive : नीट-यूजी पेपर लीक विवाद और छात्रों के...

पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, बनी स्पेशल STF

New Delhi : देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर...

छात्रों को मिली मुफ्त साइकिल, शिक्षा तक पहुंच होगी आसान

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के केबीएसएस परिसर...

रिश्वत नहीं मिली तो बना दिया ‘शादीशुदा’, VDO सस्पेंड

UP : प्रयागराज में रिश्वत नहीं मिलने पर सरकारी...