1 फरवरी से देश के सिनेमाहॉल अनलॉक, झारखंड में अबतक तय नहीं

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : कोरोना को लेकर देशभर में लगाई गई पाबंदियों में अब धीरे-धीरे छूट दी जा रही है। धीरे-धीरे शिक्षण संस्थाओ को भी खोला जा रहा है। इसके साथ ही एक फरवरी से 28 फरवरी तक के लिए अनलॉक के नया दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें :हे भगवान!!! ये क्‍या कर डाला गुरुजी ने…

स्विमिंग पूल को अब सभी के लिए खोलने और सिनेमाघरों को पूरी दर्शक संख्या के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है। इससे पहले स्विमिंग पूल सिर्फ खिलाड़ियों के लिए और सिनेमाघरों को 50% दर्शकों के साथ ही खोलने की अनुमति दी गई थी। वहीं झारखंड सरकार ने अब तक सिनेमाघर खोलने का कोई फैसला नहीं लिया है।

इसे भी पढ़ें :अवैध कोयला-बालू लदे 4 ट्रैक्‍टर जब्‍त, दो गिरफ्तार

स्विमिंग पूल को लेकर खेल मंत्रालय और सिनेमाघरों को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से एसओपी जारी की जाएगी। इसके साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय, गृह मंत्रालय के साथ विमर्श कर फैसला लेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अनलॉक के दिशा-निर्देश में कहा गया है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए नियमों और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करना जरूरी है। दिशा-निर्देशों के मुताबिक सामाजिक, धार्मिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक आयोजनों के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मानक संचालन प्रक्रिया के मुताबिक इजाजत दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें :बहू ने सास के साथ किया ऐसा कि सुनकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

इसे भी पढ़ें :बेटी की हरकतों से तंग आकर मां ने उठाया ये कदम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...

40 साल की गौरवगाथा के बाद CDS अनिल चौहान ने ली विदाई, ये बोल गये…

Kohramlive : चार दशक से अधिक समय तक मातृभूमि...

रामगढ़ से दबोचा गया फर्जी सिम गैंग का खिलाड़ी, 44 लाख ठगे…

Ramgarh : मोबाइल की एक घंटी, फर्जी सिम का...