चाईबासा : मनोहरपुर थाना के तेन्दा गांव के जंगल में एक जंगली हाथी ने 6 साल की एक बच्ची को पटक कर मार डाला। इस दौरान उसकी मां और बहन ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घर पहुंच कर घटना की जानकारी घर वालों को दी। परिजन घटनास्थल पहुंचे और बच्ची की लाश को उठाकर घर ले आये। सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान रोंगो गांव निवासी बिरजमनी लागुरी के रूप में की गई है।
इसे भी पढ़ें : Delhi में बवाल का प्रभाव : दो किसान संगठन आंदोलन से हुए अलग
इसे भी पढ़ें : सक्रिय माओवादी सदस्य नाजीर मुंडा गिरफ्तार, पोस्टर-मोबाइल जब्त









