घाटशिला : बेटी की हरकतों से तंग आकर मां ने मौत को गले लगा लिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतका की बड़ी बेटी फोन पर किसी लड़के से बात करती थी। उसकी मां ने कई बार उसे ऐसा करने से मना किया, मगर वो नहीं मानी। जिससे उसकी मां काफी तनाव में रहने लगी थी। गुरूवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकी उसकी मौत संदेहास्पद मानी जा रही है क्योंकि महिला का घुटना बेड पर सटा हुआ था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका (संत्वना तिहान) एक जाने माने कपड़ा व्यवसायी की दूसरी पत्नी थी।
इसे भी पढ़ें :पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, और फिर कर दिया ये…
इसे भी पढ़ें :हे भगवान!!! ये क्या कर डाला गुरुजी ने…











