Chauparan (Krishna Paswan) : प्रेस क्लब चौपारण के केंद्रीय सदस्य चंदन गुप्ता ने अपने बेटे अनंत प्रताप का 12वां जन्मदिन अनोखे ढंग से मनाया। उन्होंने बेटे के जन्मदिन पर कोई ताम-झाम नहीं किया। बल्कि गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच ठंड के लिए जरूरी सामान बांटे। चंदन गुप्ता ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंकर यादव और चौपारण पंचायत के पूर्व मुखिया बिनोद कुमार सिंह के हाथों करीब 500 बच्चों के बीच गरम कपड़े जैसे ऊनी टोपी और स्वेटर बंटवाया। वहीं, बच्चों को टॉफी भी दी गई। ये बच्चे चौपारण के बिगहा, सियरकोनी व देशीकरम टोला के रहनेवाले हैं। बच्चे गरम कपड़ो और टॉफी पाकर गदगद हो गये और बर्थडे बॉय के लिए दुआ की।
मौके पर अध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों और जनहित में सहयोग के मकसद से प्रेस क्लब काम कर रहा है। वहीं, पूर्व मुखिया बिनोद कुमार सिंह ने प्रेस क्लब के कार्यों की सराहना की।
ये रहे मौजूद
मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष शंकर यादव, केंद्रीय सदस्य चंदन गुप्ता, सक्रीय सदस्य उमेश पासवान, अरविंद सिंह, अभिमन्यु सिंह, संतोष विश्वकर्मा, मिथुन दांगी के साथ पूर्व मुखिया बिनोद कुमार सिंह, प्रकाश रजक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : करणी सेना प्रमुख की ह*त्या, लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम उछला..
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर को जिस पिस्टल से गोली मा*री गई, वह मिली, जेलर सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : पत्नी पांव पकड़कर बोली- आब कहियों ना जाबे परदेश (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…
इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें
इसे भी पढ़ें : आदमखोर बाघ का डर-भय, महिला की मिली डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : हाई कोर्ट ने पूछा- जेल मर्डर केस में SIT जांच हो सकती है या नहीं
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन I.N.D.I.A की बैठक में नहीं होंगे शामिल…








