spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

करणी सेना प्रमुख की ह*त्या, लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम उछला..

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को घर में घुसकर गोली मार दी गई। वहीं, गनमैन नरेंद्र को भी गोली मारी गई। भागते हत्यारों ने स्कूटी सवार नवीन को भी गोली मार उसकी स्कूटी छीन ली। लहुलूहान सुखदेव सिंह ने SMS अस्पताल में दम तोड़ दिया। सुखदेव सिंह की हत्या की पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। दो शूटरों के चेहरे कैद हो गये हैं। खबर है कि मारने चार शूटर आये थे। सुखदेव सिंह की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा का नाम उछला है। खबर है कि सुखदेव सिंह को संपत नेहरा ने जान से मार देने की धमकी दी थी। तब इस बात की शिकायत जयपुर पुलिस से की गई थी। यह दुस्साहसिक वारदात राजस्थान के जयपुर के श्याम नगर में हुई। यहां सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर है। करणी सेना प्रमुख की हत्या की फैली खबर के बाद जयपुर में तहलका मच गया। जयपुर में पुलिस अलर्ट मोड़ में आ गई। जहां-तहां पुलिस बल तैनात कर दिये गये। शूटरों को खोज निकालने के लिये पुलिस ताबड़तोड़ छापामारी कर रही थी।

मारे गये सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का नाम तब खूब चर्चा में आया था, जब उन्होंने फिल्म पद्मावती के शूटिंग के दौरान प्रसिद्ध निर्देशक संजय लीला भंसाली को सेट पर जाकर थप्पड़ मार दिया था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने पद्मावती फिल्म के खिलाफ पूरे देश में जोरदार विरोध किया था। नतीजा फिल्म का नाम बदलकर पद्मावत करना पड़ा, वहीं फिल्मों से कई दृश्यों को भी हटाना पड़ा। इसके बाद दबंग सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजपूत समाज में चर्चित चेहरा बन गये। सुखदेव सिंह और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ अदावत की खबरें आते रहती थी।

घटना को लेकर अबतक जो खबरें सामने आई है, उसके अनुसार करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी अपने घर में थे। जयपुर के श्याम नगर स्थित घर की चहारदिवारी कूद कर शूटर अंदर घुस आये और सुखदेव सिंह पर गोलियां बरसा दी। गनमैन नरेंद्र को भी गोली मारी गई। घटना को अंजाम देने के बाद शूटर वहां से बड़े आराम से भाग निकले। भागने के दौरान एक स्कूटी सवार नवीन को गोली मार उनकी स्कूटी छीन फरार हो गये। दो अन्य शूटर अलग बाइक में थे।

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...