Dhanbad : जेल के अंदर गैंगस्टर अमन सिंह के मर्डर के बाद जेलर मो. मुसत्कीम अंसारी को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं पांच कक्षपालों को भी निलंबित कर दिया गया। संविदा पर नौकरी कर रहे दो पूर्व फौजियों की संविदा रद्द कर दी गई। जेलर का तत्काल ट्रांसफर भी कर दिया गया। चतरा जेल के जेलर को धनबाद का नया जेलर बनाया गया है। वहीं धनबाद जेल के अंदर से दो पिस्टल मिलने की खबर है। आशंका है कि हत्या में इसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया। जेल के अंदर लगे CCTV फुटेज को देख पिस्टल को खोज निकाला गया। घटना को लेकर 4 केस थाने में दर्ज किये गये हैं। जेल IG उमाशंकर सिंह और CID IG असीम विक्रांत मिंज ने आज घंटों जेल के अंदर जांच की। जांच में 5 मोबाइल फोन और 18 हजार कैश मिलने की खबर है। जांच में गड़बड़ी के जिम्मेदार जेलर सहित पांच कक्षपालों को सस्पेंड कर दिया गया। जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई है। इसका खुलासा बाद में किया जायेगा। जेल के बंद खुराफाती 23 कैदियों को राज्य के दूसरे जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है। जेल के अंदर और बाहर सुरक्षा तगड़ी कर दी गई है। धनबाद जेल में कक्षपालों की कमी को देखते हुये अन्य जेलों से 7 कक्षपालों को मंडल कारा धनबाद में पदस्थापित किया गया है। निलंबित पांच कक्षपालों का मुख्यालय केंद्रीय कारा हजारीबाग निर्धारित करते हुये विभागीय कार्रवाई के अधीन रखा गया है।
पांच दिनों के रिमांड पर कैदी सुंदर महतो
गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या में नाम उछलने के बाद चिंदी चोर कैदी सुंदर महतो को 5 दिनों की रिमांड पर लिया गया है। उम्मीद है कि पूछताछ के बाद गैंगस्टर की हत्या के पीछे छुपे सारी कहानी सामने आ सकती है। कई बिंदु पर कैदी सुंदर महतो से पूछताछ की जा रही है। हत्या के सूत्रधार तक पुलिस पहुंचने की कोशिश में है। वहीं, जेल के अंदर आर्म्स पहुंचाने वाले को किसी हालत में खोज निकालने का निर्देश दिया गया है। बाकी जेलों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इसे भी पढ़ें :राजद नेता पर अंधाधुंध फा*यरिंग, बदमाशों ने सोचा म*र गये, फिर…
इसे भी पढ़ें :पहली बार IPL खिलाड़ियों का विदेश में होगा ऑक्शन… जानें
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस अध्यक्ष को बुके देने पर DGP सस्पेंड
इसे भी पढ़ें :मंत्री का बेटा चपरासी बना, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :उपराष्ट्रपति धनखड़ धनबाद में… जानें कब
इसे भी पढ़ें :साली की शादी पर भयानक कांड, नौकरी छोड़ आया था जीजा…
इसे भी पढ़ें :IMD ने किया अलर्ट, आज तूफान के आसार…
इसे भी पढ़ें :लॉ युनिवर्सिटी और दो स्कूलों के पास लगी धारा 144… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची DC चिंता में, सबक सिखा सकते हैं ठेकेदार को…
इसे भी पढ़ें :WhatsApp में आ गया सीक्रेट फीचर… जानें
इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श जमकर हो रहे ट्रोल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इन स्टूडेंट्स को मिलेगा तुरंत मतदाता पहचान पत्र…
इसे भी पढ़ें :केनरा बैंक के अंदर मची चीख-पुकार… जानें
इसे भी पढ़ें :स्टार कपिल देव को नहीं मिला न्योता, बिदके नेता…
इसे भी पढ़ें :PM ने जडेजा से हाथ मिलाया, शमी को गले लगाया, फोटो वायरल…










