spot_img

ब्याह तय होते ही क्यों भागी सीमा… देखें और सुनें उसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची (राकेश) : मैं तो पढ़ लिख कर कर कुछ बनना चाहती हूं, मगर मेरे घरवालों को यह मंजूर नहीं। वो जबरदस्ती मेरी शादी कराना चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर मैंने उनकी बात नहीं मानी तो मुझे काटकर फेंक देंगे। मैं घरवालों के सामने काफी रोई-गिड़गिड़ाई। कहा- मेरी उम्र ही क्या है। मैं तो नाबालिग हूं। मुझे पढ़ने दीजिए। पर मेरी एक ना सुनी गई और 29 मार्च को फिक्स कर दी गई शादी। मैं किसी कीमत पर शादी नहीं करना चाहती। मौका देख जान बचाकर घर से भाग निकली। बुंडू की ही रहनेवाली एक दोस्त को दुखड़ा सुनाया तो तो उसने बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष सह जिप सदस्य आरती कुजूर के पास जाने की सलाह दी। बोली- दीदी के पास चली जाओ, वो तुम्हारी मदद जरूर करेंगी।

भाड़ा गाड़ी से किसी तरह छुपते-छुपाते नाबालिग सीमा (बदला हुआ नाम) नामकुम पहुंची। आरती कुजूर से मिली और आपबीती बताई। कहानी सुन आरती दंग रह गई। सीमा को हौसला दिया और बोली- तुम बिलकुल सुरक्षित हो, कोई चिंता मत करना।

मामले में आरती कुजूर ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। यह एक नाबालिग बच्ची के भविष्य और जान की सुरक्षा का सवाल है। नाबालिग की शादी करना कानूनन जुर्म है। जिला प्रशासन, सीडब्ल्यूसी और बाल संरक्षण आयोग को इसकी सूचना दे दी गयी है। लड़की की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम अन्याय नहीं होने देंगे। फिलहाल सीमा को प्रेमाश्रय में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

वीडियो में देखिए क्या बोल गयी नाबालिग बेटी सीमा और क्या कहती हैं बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष आरती कुजूर…

इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…

इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया

इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…

इसे भी पढ़ें : एक दारोगा ने ऐसा सताया कि तीन बहनें हो गईं….

इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें

spot_img

Related articles:

असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची ने वैन चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी को लेकर...

TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

Ranchi : रांची और लातेहार के बीच दहशत का...

उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक 'X'...

रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें

Ranchi : जबलपुर क्रूज हादसे के बाद जिला प्रशासन...