Kohramlive Desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival 2022) में जूरी का हिस्सा हैं। एक्ट्रेस कान्स के 75वें वर्जन में इंडिया को रिप्रेजेंट करने पर बहुत गर्व महसूस कर रही हैं। बुधवार यानी आज कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में इंडिया पवेलियन के उद्घाटन के दौरान, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बताया कि कैसे इंडियन सिनेमा ने एक लंबा सफर तय किया है। दीपिका पादुकोण ने कहा, ‘मुझे एक भारतीय के रूप में और अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर सच में बहुत गर्व महसूस हो रहा है। लेकिन जब हम 75 साल के कान्स को देखते हैं, तो मैंने पहले भी कहा है कि सिर्फ कुछ मुट्ठी भर इंडियन फिल्में हैं जिन्होंने इसे सक्षम बनाया है। मुझे लगता है कि एक राष्ट्र के रूप में आज हमारे पास काफी कुछ है’। दीपिका पादुकोण ने शिमरी साड़ी पहनकर कर अपना जलवा बिखेरा है। फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है।



View this post on Instagram
क्या इंडिया में होगा Cannes Film Festival
Deepika Padukone ने ये भी जाहिर किया कि वो दिन जल्द ही आएगा जब इंडिया में कान्स फिल्म फेस्टिवल होगा। एक्ट्रेस ने कहा, ‘हमारे पास टैलेंट है, हमारे पास हुनर है। मुझे लगता है कि हमें बस उस मजबूत भरोसे की जरूरत है और मुझे सच में विश्वास है कि एक दिन आएगा जब भारत में कान्स फेस्टिवल होगा। ‘
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें : शादी की 7वीं रात दुल्हन ने किया ऐसा कि मच गया हड़कंप, पुलिस भी हैरान
इसे भी पढ़ें : नमक कारखाने की दीवार गिरी, 12 लोगों की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें : राधे बाबू के आंगन में खड़ी Fortuner और Mercedes बता गई काली कमाई की गाथा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :देखते-देखते धधख उठे तीन ट्रक… जानिये कैसे
इसे भी पढ़ें :असम में बाढ़-बारिश ने मचाई तबाही, 8 लोगों की मौत, 5 लापता
इसे भी पढ़ें :बाप -बेटे समेत चार की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा
इसे भी पढ़ें :दोस्ती का था इरादा, मोहब्बत कर लुट गयी… देखें






