spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दोस्ती का था इरादा, मोहब्बत कर लुट गयी… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी के एक आलीशान होटल में पहली मुलाकात काल बन गई। बर्थडे पार्टी में मिले अजनबी से दोस्ती का इरादा था, पर मोहब्बत हो गयी। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खायी और एक दूसरे के हो गए। करीब चार साल पहले सीमा (बदला हुआ नाम) की जिंदगी में आए नवीन ने उसे अपनी दुल्हन बनाने का वादा किया। नवीन पर भरोसा कर सीमा ने अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया। गुजरे तीन साल में उसका तीन बार गर्भपात भी कराया गया। एक बार हिनू के एक नर्सिंग होम में और दूसरी बार फिरायालाल के नजदीक एक बड़े अस्पताल में कराया गया।

सीमा का इल्जाम है कि शादी का झांसा देकर लगातार उसका यौन शोषण किया गया। तीसरी बार सीमा जब गर्भवती हुई तब उसकी मांग सिंदूर से भर दी, वहीं बोला कोलकाता के काली मंदिर में शादी कर लुंगा। सिंदूर लगाने के बाद सीमा का एक बार फिर गर्भपात करा दिया गया। सीमा का इल्जाम है कि बीते साल 30 जून को उसे कोलकाता ले जाया गया था। कोलकाता में अप्राकृतिक यौनाचार भी किया गया। उसके बाद उसे लेकर रांची लौट आया। जब कभी सीमा शादी करने के लिए दबाव बनाती, तो नवीन टालमटोल कर जाता। मोहब्बत का हवाला देता रहता। इस बीच उसे पता चला कि नवीन ने रांची के बुड़मू थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की से शादी कर ली है। धोखा, दगा और फरेब की शिकार सीमा ने डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में उसने इल्जाम लगाया कि नवीन ने उसके साथ रेप किया है। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार किया है। पेशे से ठेकेदार नवीन थरपकना के एक फ्लैट में रहता है। वहीं पीड़िता डोरंडा थाना क्षेत्र में रहती है।

इसे भी पढ़ें : शादी की 7वीं रात दुल्‍हन ने किया ऐसा कि मच गया हड़कंप, पुलिस भी हैरान

इसे भी पढ़ें : नमक कारखाने की दीवार गिरी, 12 लोगों की दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ें : राधे बाबू के आंगन में खड़ी Fortuner और Mercedes बता गई काली कमाई की गाथा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: