GUJRAT : गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हलवद जीआईडीसी नामक नमक कारखाने की दीवार गिर गई है जिसकी वजह से 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई और लोग दबे हो सकते हैं। मलबा हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है। घटना गुजरात के मोरबी की है। जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है। राज्य मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ राज्य सरकार खड़ी हुई है।
पीएम ने जताया शोक
वहीं इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। अपने ट्वीट में मोदी ने मोरबी में दीवार गिरने की खबर को हृदय विदारक बताया है। उन्होंने लिखा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायल जल्द ठीक हो। स्थानीय प्रशासन लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है।
The tragedy in Morbi caused by a wall collapse is heart-rending. In this hour of grief, my thoughts are with the bereaved families. May the injured recover soon. Local authorities are providing all possible assistance to the affected.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 18, 2022
Gujarat | At least 12 people died after a wall of a salt factory in Morbi’s Halvad GIDC collapsed
12 people have died after an incident happened at Sagar Salt Factory in Halvad GIDC. Government stands with the families of the deceased: State Minister Brijesh Merja pic.twitter.com/lSBAaw2jJB
— ANI (@ANI) May 18, 2022
Read More : डीपनेक ड्रेस पहनकर Esha Gupta ने गिराई बिजलियां, देखें
Read More : एक साथ प्रेग्नेंट, एक साथ डिलीवरी, बच्चे की लंबाई और वजन भी सेम, पढ़िये जुडवां बहनों से जुड़े रोचक तथ्य
Read More : जंगल में इस हाल में मिला जवान लड़का
Read More : पीने वालों सुनो… बाजार में आई ये बवाल चीज, दारू से कम और Beer से ज्यादा
Read More : कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, चतरा में हंगामा, देखें…
Read More : ससुरालवालों से इतना खफा था दामाद कि कर डाला बड़का कांड, देखें…
Read More : बदमाशों ने 2 बच्चों को कर दिया अनाथ, दिनदहाड़े कर डाला…












