Gaya : एक नई नवेली दुल्हन का कारनामा सुन आपका माथा ठनक जायेगा। पूरी प्लानिंग के साथ शादी के 7 दिन बाद दुल्हन ससुराल से भाग गई। ससुराल पक्ष का दावा है कि वह अपने साथ करीब चार लाख के गहने और 50 हजार कैश लेकर भाग गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब घर के एक सदस्य की सुबह नींद खुली। दुल्हन ने 16 मई की रात खाने में नशीली दवाई मिलाकर पूरे परिवार को खिला दिया। खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। नशीली दवा खाने की वजह से सभी बेहोश हो गए। यहां तक कि दूल्हा भी बेहोश पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर 17 मई की भोर में दुल्हन कैश और गहने लेकर भाग गई। किचन में बर्तन गिरने की आवाज सुनकर घर के एक सदस्य की नींद खुल गई। उसने देखा कि घर का मेन दरवाजा खुला है। घर के बाकी लोग बेहोश पड़े हैं। वह तब चौंक गया, जब बहू के कमरे का दरवाजा भी खुला पाया। झांककर देखा तो बहू कमरे में नहीं थी, बेटा बेहोश पड़ा था। इसके बाद हड़कंप मच गया। बदनामी के डर से परिवार ने अपने स्तर से दुल्हन की खोजबीन करते रहे। पूरे दिन उसकी तलाश में खाक छानते रहे। नाते- रिश्तेदारों के घर फोन करते रहे, मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चला। देर शाम थक-हार कर परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। यह सनसनीखेज मामला गया के चाकंद थाना क्षेत्र के सामने आया है। पुलिस ने लड़का और लड़की पक्ष दोनों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है। चाकंद स्टेशन के पास रहने वाले विजय प्रसाद के बड़े बेटे उदय कुमार की शादी गया के कटारी हिल मुहल्ले के पिंटू प्रसाद की बेटी से 9 मई को हुई थी। दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई। 4 मई को तिलक हुआ था। 11 मई को रिसेप्शन हुआ। इसके बाद बहू अपने मायके चली गई। 15 को वापस अपने ससुराल को आ गई। पूरी प्लानिंग के साथ 16 मई की रात खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर पूरे घर वालों को बेहोश कर दिया और फिर गहने और कैश लेकर फरार हो गई। पुलिस को शक है कि मामला प्रेम-प्रसंग का हो सकता है। लड़की को भगाने में उसके प्रेमी का हाथ हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
Read More : जंगल में जवान लड़की से रेप, ऐसे धराया आरोपी
Read More : डीपनेक ड्रेस पहनकर Esha Gupta ने गिराई बिजलियां, देखें
Read More : एक साथ प्रेग्नेंट, एक साथ डिलीवरी, बच्चे की लंबाई और वजन भी सेम, पढ़िये जुडवां बहनों से जुड़े रोचक तथ्य
Read More : जंगल में इस हाल में मिला जवान लड़का
Read More : पीने वालों सुनो… बाजार में आई ये बवाल चीज, दारू से कम और Beer से ज्यादा
Read More : कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, चतरा में हंगामा, देखें…
Read More : ससुरालवालों से इतना खफा था दामाद कि कर डाला बड़का कांड, देखें…
Read More : बदमाशों ने 2 बच्चों को कर दिया अनाथ, दिनदहाड़े कर डाला…












