Ranchi : प्रेमी की पुकार पर खूंटी से दौड़ी-दौड़ी भागी एक नाबालिग लड़की रांची में बर्बाद हो गई। वह गैंगरेप की शिकार हो गई। रात भर बारी-बारी से 8 हैवान उसे रौंदते रहे। नाबालिग लड़की की हालत अब ऐसी हो गई कि वो अब न ठीक से हंस-बोल पा रही है और न ही किसी को मुंह दिखाने लायक रही। उसके दिलो-दिमाग में ऐसे गहरे घाव लगे है कि वो अब बिल्कुल खामोश है। प्रेमी के बुलाने पर वो खूंटी से रांची चली आई। रांची में किसी बात पर प्रेमी से खटपट हो गई। गुस्से में प्रेमी के घर से निकल कर रात में रोड पर आ गई। बेखौफ और छूट्टा घूमते बदमाशों की नजर उसपर गड़ गई। लड़की का अगवा कर लिया गया। उसे खरसीदाग बस्ती में एक घर में ले जाया गया। वहां पहले से पांच हैवान मौजूद थे। इसके बाद लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता की हालत बिगड़ते देख उसे बाइक से लाकर दसमाइल चौक पर रोड पर फेंक दिया गया। हैवानों ने सोचा इस ठंड में यूं ही मर जायेगी, पर ऐसा नहीं हुआ। होश आने पर पीड़िता अपने प्रेमी के घर तक गई। इसके बाद पीड़िता की गाथा पुलिस तक पहुंच गई। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है। यह दुस्साहसिक वारदात राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में हुई। साल 2017 का बाद से तुपुदाना इलाके की हालत बहुत खराब हुई है। यहां गैंगरेप की यह चौथी वारदात है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में ठंड कंपाने वाली है, कब से जानें…
इसे भी पढ़ें : आज-कल में चौंका सकती है IT, एक और “धीरज” झारखंड में
इसे भी पढ़ें :BREAKING : मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री
इसे भी पढ़ें : इसरो में वैकेंसी, 69 हजार तक सैलरी…
इसे भी पढ़ें : पत्नी पांव पकड़कर बोली- आब कहियों ना जाबे परदेश (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट को साइकिल खरीदने की खातिर सरकार ने बांटे 220 करोड़…
इसे भी पढ़ें : पंजाब में फ्रॉड, हजारीबाग में धराया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ब्लैकमेलिंग कर कमाता था पैसा, धराने का देखें LIVE वीडियो
इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…








