Ranchi : सरकारी स्कूलों में पढ़ने-लिखने वाले बच्चे-बच्चियों की भविष्य को संवारने-निखारने में जुटी हेमंत सरकार इन्हें साइकिल खरीदने के लिये पैसे देगी। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 4 लाख 90 हजार स्टूडेंट को इसका फायदा आज मिला। साइकिल खरीदने की खातिर 220 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। स्टूडेंट के खाते में सीधे रूपये जायेंगे। इसका लाभ साल 2020-2021, 2021-22 एवं 22-23 के 8वीं कक्षा के स्टूडेंट को मिलेगा। शेष बचे लगभग 3 लाख 10 हजार स्टूडेंट को 29 दिसम्बर तक साइकिल खरीदने के लिये उनके बैंक खाते में राशि जमा करा दी जायेगी। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तहत साइकिल खरीदने के लिये राशि का वितरण होगा। 20 दिसम्बर तक कुल 360 करोड़ रुपये सरकार साइकिल खरीदने में खर्च करेगी।

आपके द्वार शिविर और स्पेशल कैंप लगा कर छात्र-छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिये पैसे दिये जायेंगे। इसकी सूची सभी जिलों के DC द्वारा भेज दी गई है। करीब 8 लाख स्टूडेंट की सूची कल्याण विभाग को मिली है। एसटी, एससी, ओबीसी एवं अन्य वर्ग के वैसे स्टूडेंट जो वर्ष 2020-21 में 8वीं कक्षा में थे, अब 11 वीं कक्षा में हैं। वहीं 2021-22 में आठवीं तथा 2022-23 में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं की सूची विभाग को भेजी गई है।

10 दिसंबर को 2878 कैम्प लगाकर करीब 4 लाख 90 हजार बच्चों के बैंक खातों में साइकिल खरीदने की खातिर DBT के माध्यम से 220 करोड़ से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। शेष बचे लगभग 3 लाख 10 हजार लाभार्थी विद्यार्थियों को 29 दिसंबर तक साइकिल खरीदने के लिये पैसा मिल जायेगा।

इसे भी पढ़ें : रमन सिंह स्पीकर? डिप्टी CM ये हो सकते हैं…
इसे भी पढ़ें : कोलकाता से चला ट्रक दनुआ घाटी की खाई में गिरा, फिर…
इसे भी पढ़ें : आज रात तय हो सकता है राजस्थान का CM कौन?
इसे भी पढ़ें : भईया और भाभी को बेरहमी से मा*र डाला, वजह हैरान कर देगी…












