spot_img
spot_img

आसमान से बरसी आफत, झारखंड में एक रोज में 7 लोगों की दर्दनाक मौत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ झारखंड में बारिश और आसमान से गिर रही बिजली मौत बनकर कहर बरपा गई। गुजरे 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने सात परिवारों की खुशियां छीन लीं। मृतकों में तीन महिलायें और एक 10 साल का बच्चा भी शामिल हैं। राजधानी रांची और गढ़वा जिले में सबसे ज्यादा जनहानि हुई है।

रांची में खेत बने हादसे के गवाह

रांची के ग्रामीण इलाकों में रविवार का दिन कई परिवारों के लिये कभी न भूलने वाला बन गया। पिठौरिया थाना क्षेत्र के बाढ़ू गांव निवासी 55 साल के जीतू महली अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और आकाशीय बिजली सीधे उन पर गिर पड़ी। उधर, कटमकुली गांव की 33 साल की निराशो देवी भी खेत में कृषि कार्य में जुटी थीं। देखते ही देखते बिजली की चपेट में आने से उनकी भी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद गांवों में चीख-पुकार मच गई। परिजन और ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।

गढ़वा में भी टूटा दुखों का पहाड़

गढ़वा में भी आकाशीय बिजली ने दो लोगों की जान ले ली। खरौंधी थाना क्षेत्र के सुंडी गांव की 30 साल रीना देवी और केतार थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी 65 साल राम अवतार पाल इस प्राकृतिक आपदा के शिकार बन गये। परिजनों के अनुसार, सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही क्षणों में बिजली की एक तेज चमक ने जिंदगी और मौत के बीच की दूरी खत्म कर दी।

चतरा, गिरिडीह और सरायकेला-खरसावां में भी गई जान

आकाशीय बिजली का यह कहर सिर्फ रांची और गढ़वा तक सीमित नहीं रहा। चतरा, गिरिडीह और सरायकेला-खरसावां जिलों में भी अलग-अलग घटनाओं में लोगों की मौत हुई। इनमें एक 10 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है, जिसकी असमय मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद प्रभावित गांवों में शोक का माहौल है। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने घटनास्थलों का दौरा कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें : चलती ट्रेन में एक अफवाह, मच गई भगदड़, इतनी कि चली गई जान…

इसे भी पढ़ें : रहस्यमय ढंग से गायब जुड़वां भाई मिले, क्या राज उगल गये… जानें

इसे भी पढ़ें : 15 जून से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य…

इसे भी पढ़ें : ग्रेजुएट युवाओं के लिये SBI, BoB और सेंट्रल बैंक में निकली बंपर वैकेंसी…

इसे भी पढ़ें : अफसर बनने का बेहतरीन मौका, सैलरी डेढ़ लाख तक…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

थाना से कैदी फरार, रेल SP का बड़ा एक्शन…

Bihar : GRP थाना से पुलिस हिरासत में बंद...

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पुलिस ने बढ़ाया हौसला…

Ranchi : छोटे से कस्बे पिठोरिया की धरती एक...

खनन की रफ्तार पर ग्रहण, कोई कारवाई नहीं…

Ranchi : कोयले की काली धरती पर विकास की...

CRPF के जवानों ने किया ‘महादान’…

Garhwa : गढ़वा में रविवार को 172 बटालियन केंद्रीय...

मानसून की दस्तक से पहले ‘आपन सरस्वतिया’ की बढ़ाई गई रफ्तार…

Garhwa : कभी शहर की पहचान रही सरस्वतिया नदी वर्षों...