spot_img
spot_img

अफसर बनने का बेहतरीन मौका, सैलरी डेढ़ लाख तक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सेंट्रल नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिये बेहतरीन मौका है। भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय ने सीनियर फील्ड ऑफिसर (टेक्निकल) के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन के साथ देश की महत्वपूर्ण तकनीकी और रणनीतिक जिम्मेदारियों में योगदान देने का मौका मिलेगा। यह भर्ती कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गणित और सिविल इंजीनियरिंग जैसे विषयों से जुड़े युवाओं के लिये निकाली गई है। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से संबंधित पते पर भेजना होगा। आवेदन 13 जून 2026 से शुरू होगी। वहीं, आवेदन भरने की अंतिम तिथि 12 जुलाई होगी। इंटरव्यू की तिथि बाद में घोषित किया जायेगा। अंतिम परिणाम बाद में जारी होगा। सीनियर फील्ड ऑफिसर (टेक्निकल) पद ग्रुप-ए गजटेड अधिकारी श्रेणी का पद है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-10 वेतनमान मिलेगा। भत्तों सहित मासिक वेतन लगभग 1.33 लाख रुपये तक पहुंच सकता है, जो युवा पेशेवरों के लिये बेहद आकर्षक अवसर माना जा रहा है। उम्मीदवारों के लिये B.E., (B.Tech, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी, M.Sc. में कोई एक डिग्री जरूरी है। वहीं, संबंधित विषय में वैध GATE स्कोर होना अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया में केवल GATE 2024, GATE 2025, GATE 2026 अन्य वर्षों के स्कोर मान्य नहीं होंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जायेगी।

दो चरणों में होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिये चयन दो चरणों में किया जायेगा।

पहला चरण : GATE स्कोर मूल्यांकन

  • अधिकतम अंक : 100

दूसरा चरण : इंटरव्यू

  • अधिकतम अंक : 20

अंतिम मेरिट GATE स्कोर और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जायेगी।

25 पदों पर होगी नियुक्ति

कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • कंप्यूटर साइंस एवं आईटी – 10 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन/टेलीकम्युनिकेशन – 10 पद
  • डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – 3 पद
  • गणित – 1 पद
  • सिविल इंजीनियरिंग – 1 पद

इसे भी पढ़ें : संडे स्पेशलः जन्म से मृत्यु तकः डर की डोर से बंधी जिंदगी…

इसे भी पढ़ें : अकेलेपन की दवा बनी AI गुड़िया, बुजुर्गों की जिंदगी में घोल रही अपनापन…

इसे भी पढ़ें : ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी होगी ब्लैकलिस्ट…

इसे भी पढ़ें : ‘बेटी-बेटी होती है’, अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी मामले में योगी ने दर्ज कराई FIR…

इसे भी पढ़ें : युवाओं के लिये UPSC में खुला सरकारी नौकरी का खजाना…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 जून से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य…

Kohramlive : आसमान में ग्रहों की चाल बदलने वाली...

ग्रेजुएट युवाओं के लिये SBI, BoB और सेंट्रल बैंक में निकली बंपर वैकेंसी…

Kohramlive : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख...

संडे स्पेशलः जन्म से मृत्यु तकः डर की डोर से बंधी जिंदगी…

Kohramlive : सुबह की पहली किरण के साथ जब...

अकेलेपन की दवा बनी AI गुड़िया, बुजुर्गों की जिंदगी में घोल रही अपनापन…

Kohramlive : बढ़ती उम्र के साथ सबसे बड़ी चुनौती...

ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी होगी ब्लैकलिस्ट…

Bihar : बिहार में यातायात नियमों को हल्के में...