spot_img
spot_img

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पुलिस ने बढ़ाया हौसला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : छोटे से कस्बे पिठोरिया की धरती एक बार फिर गर्व से ऊंची हो गई। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर यहां के खिलाड़ियों ने ऐसा दमखम दिखाया कि झारखंड का नाम रोशन हो गया। जब ये खिलाड़ी पदक जीतकर अपने घर लौटे तो उनका स्वागत किसी विजेता योद्धा की तरह किया गया। रांची के पिठोरिया थाना परिसर रविवार को एक अलग ही माहौल का गवाह बना। यहां पुलिस अधिकारियों और जवानों ने खिलाड़ियों का सम्मान कर यह संदेश दिया कि खेल के मैदान में देश और राज्य का नाम रोशन करने वाले युवा समाज के असली हीरो हैं।

चमके पिठोरिया के सितारे

फर्स्ट ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुये कुल चार पदक अपने नाम किये। प्रतियोगिता में आफताब अंसारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये रजत पदक हासिल किया। वहीं फिजा परवीन, पूर्णिमा उरांव और सिवनी कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। खास बात यह है कि सभी विजेता खिलाड़ी पिठोरिया थाना क्षेत्र से जुड़े हैं, जिससे पूरे इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल है। चैंपियनशिप से लौटने के बाद पिठोरिया थाना परिसर में खिलाड़ियों के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर थानेदार और अन्य पुलिसकर्मियों ने खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर थाना परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं, स्थानीय कुछ लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद पिठोरिया के इन खिलाड़ियों ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिये प्रेरणा का स्रोत है।

इसे भी पढ़ें : खनन की रफ्तार पर ग्रहण, कोई कारवाई नहीं…

इसे भी पढ़ें : CRPF के जवानों ने किया ‘महादान’…

इसे भी पढ़ें : मानसून की दस्तक से पहले ‘आपन सरस्वतिया’ की बढ़ाई गई रफ्तार…

इसे भी पढ़ें : आसमान से बरसी आफत, झारखंड में एक रोज में 7 लोगों की दर्दनाक मौत…

इसे भी पढ़ें : चलती ट्रेन में एक अफवाह, मच गई भगदड़, इतनी कि चली गई जान…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

थाना से कैदी फरार, रेल SP का बड़ा एक्शन…

Bihar : GRP थाना से पुलिस हिरासत में बंद...

खनन की रफ्तार पर ग्रहण, कोई कारवाई नहीं…

Ranchi : कोयले की काली धरती पर विकास की...

CRPF के जवानों ने किया ‘महादान’…

Garhwa : गढ़वा में रविवार को 172 बटालियन केंद्रीय...

मानसून की दस्तक से पहले ‘आपन सरस्वतिया’ की बढ़ाई गई रफ्तार…

Garhwa : कभी शहर की पहचान रही सरस्वतिया नदी वर्षों...

आसमान से बरसी आफत, झारखंड में एक रोज में 7 लोगों की दर्दनाक मौत…

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ झारखंड में...