spot_img
spot_img

ग्रेजुएट युवाओं के लिये SBI, BoB और सेंट्रल बैंक में निकली बंपर वैकेंसी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिये बड़ी खुशखबरी है। देश के तीन प्रमुख सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिसशिप के कुल 16,650 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिये यह अवसर किसी सुनहरे दरवाजे से कम नहीं है।एक साल की अप्रेंटिसशिप के दौरान अभ्यर्थियों को बैंकिंग कार्यों की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी, वहीं, हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जायेगा। बैंकिंग क्षेत्र में भविष्य बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिये यह अनुभव आगे नौकरी पाने में भी काफी मददगार साबित हो सकता है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4,500 पद

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर की शाखाओं के लिए 4,500 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं। कुल पद : 4,500। अवधि : 1 वर्ष। योग्यता : किसी भी विषय में स्नातक। आयु सीमा : 20 से 28 वर्ष। स्टाइपेंड : 15,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह। चयन : ऑनलाइन परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा। आवेदन की अंतिम तिथि : 22 जून 2026। ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी शाखाओं के आधार पर स्टाइपेंड की राशि अलग-अलग हो सकती है।

SBI में सबसे ज्यादा 7,150 पद

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने युवाओं के लिये सबसे अधिक अवसर उपलब्ध कराए हैं।

  • कुल पद : 7,150
  • अवधि : 1 वर्ष
  • योग्यता : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन
  • आयु सीमा : 20 से 28 वर्ष
  • स्टाइपेंड : 15,000 रुपये प्रतिमाह
  • चयन : ऑनलाइन परीक्षा और स्थानीय भाषा टेस्ट
  • इंटरव्यू : नहीं होगा
  • अंतिम तिथि : 15 जून 2026

एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह माफ रखा गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में 5,000 पदों पर अवसर

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी युवाओं के लिये अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत 5,000 पदों पर भर्ती निकाली है।

  • कुल पद : 5,000
  • अवधि : 1 वर्ष
  • योग्यता : किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन
  • आयु सीमा : 20 से 28 वर्ष
  • स्टाइपेंड : 15,000 रुपये प्रतिमाह
  • चयन : ऑनलाइन टेस्ट और क्षेत्रीय भाषा परीक्षा
  • अंतिम तिथि : 15 जून 2026

एक नजर में तीनों बैंकों की भर्ती

बैंकपदों की संख्या
SBI7,150
बैंक ऑफ बड़ौदा5,000
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया4,500
कुल16,650

 

इसे भी पढ़ें : अफसर बनने का बेहतरीन मौका, सैलरी डेढ़ लाख तक…

इसे भी पढ़ें : संडे स्पेशलः जन्म से मृत्यु तकः डर की डोर से बंधी जिंदगी…

इसे भी पढ़ें : अकेलेपन की दवा बनी AI गुड़िया, बुजुर्गों की जिंदगी में घोल रही अपनापन…

इसे भी पढ़ें : ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी होगी ब्लैकलिस्ट…

इसे भी पढ़ें : ‘बेटी-बेटी होती है’, अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी मामले में योगी ने दर्ज कराई FIR…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 जून से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य…

Kohramlive : आसमान में ग्रहों की चाल बदलने वाली...

अफसर बनने का बेहतरीन मौका, सैलरी डेढ़ लाख तक…

Kohramlive : सेंट्रल नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों...

संडे स्पेशलः जन्म से मृत्यु तकः डर की डोर से बंधी जिंदगी…

Kohramlive : सुबह की पहली किरण के साथ जब...

अकेलेपन की दवा बनी AI गुड़िया, बुजुर्गों की जिंदगी में घोल रही अपनापन…

Kohramlive : बढ़ती उम्र के साथ सबसे बड़ी चुनौती...

ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी होगी ब्लैकलिस्ट…

Bihar : बिहार में यातायात नियमों को हल्के में...