Kohramlive : आसमान में ग्रहों की चाल बदलने वाली है और इसके साथ ही कई लोगों की जिंदगी में भी नये रंग घुल सकते हैं। 15 जून को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व, पद-प्रतिष्ठा और ऊर्जा का कारक माना जाता है, जबकि मिथुन राशि के स्वामी बुध बुद्धि, वाणी और व्यापार के प्रतीक हैं। ऐसे में सूर्य और बुध का यह मेल कई राशियों के लिये शुभ संकेत लेकर आ रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि 16 जुलाई तक सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और इस दौरान कुछ राशियों के जातकों को करियर, कारोबार और सामाजिक जीवन में विशेष लाभ मिल सकता है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश केवल आर्थिक लाभ ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, निर्णय क्षमता और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करेगा। जिन लोगों का काम संचार, मार्केटिंग, मीडिया, व्यापार और जनसंपर्क से जुड़ा है, उन्हें इस दौरान विशेष लाभ मिल सकता है।
मेष राशि: मेहनत का मिलेगा पूरा फल
मेष राशि वालों के लिये यह समय नई ऊर्जा लेकर आयेगा। लंबे समय से जिस काम में मेहनत कर रहे हैं, उसका सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर सराहना मिल सकती है। यात्रा से लाभ के संकेत हैं। आय के नये स्रोत खुल सकते हैं। आपके विचारों और फैसलों को महत्व मिलेगा।
मिथुन राशि: व्यक्तित्व में बढ़ेगा आकर्षण
सूर्य आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिये यह गोचर आपके लिये खास माना जा रहा है। करियर को नई दिशा मिल सकती है। रुके हुये काम पूरे होने लगेंगे। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। समाज में प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
सिंह राशि: आय और सम्मान दोनों में होगी बढ़ोतरी
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं। ऐसे में यह गोचर आपके लिये शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आय बढ़ने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ की संभावना। नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। मेहनत का मनचाहा परिणाम मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ सकता है।
तुला राशि: भाग्य देगा पूरा साथ
तुला राशि वालों के लिये सूर्य का यह गोचर भाग्य भाव में होने जा रहा है। ऐसे में किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा मिलने के योग। कारोबार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें : ग्रेजुएट युवाओं के लिये SBI, BoB और सेंट्रल बैंक में निकली बंपर वैकेंसी…
इसे भी पढ़ें : अफसर बनने का बेहतरीन मौका, सैलरी डेढ़ लाख तक…
इसे भी पढ़ें : संडे स्पेशलः जन्म से मृत्यु तकः डर की डोर से बंधी जिंदगी…
इसे भी पढ़ें : अकेलेपन की दवा बनी AI गुड़िया, बुजुर्गों की जिंदगी में घोल रही अपनापन…
इसे भी पढ़ें : ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी होगी ब्लैकलिस्ट…










