spot_img
spot_img

चलती ट्रेन में एक अफवाह, मच गई भगदड़, इतनी कि चली गई जान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

MP : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक झूठी अफवाह के चलते सूचना ने चार लोगों की जान चली गई और कई जिंदगियों को हमेशा के लिये दर्द दे दिया।

“ट्रेन में आग लग गई है” और मच गई भगदड़

उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पर दौड़ रही थी। मुरैना जिले के हेतमपुर स्टेशन के पास ट्रेन पहुंची ही थी कि अचानक कोचों में यह अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है। यह खबर सुनते ही यात्रियों में भय का माहौल बन गया। किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला। बच्चों को गोद में उठाये, सामान छोड़कर, जान बचाने की कोशिश में लोग ट्रेन से नीचे उतरने लगे। कुछ यात्री सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गये। डरे हुये चेहरों पर सिर्फ एक ही चिंता थी,किसी तरह अपनी जान बचा ली जाये।

लेकिन मौत दूसरी पटरी पर दौड़ रही थी…

जिस पटरी पर यात्री उतरकर खड़े हुये थे, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि दूसरी ओर से पातालकोट एक्सप्रेस तेज रफ्तार में चली आ रही है। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गचे। लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ सेकंड के भीतर पातालकोट एक्सप्रेस ट्रैक पर मौजूद यात्रियों की चपेट में आ गई। चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच पूरा इलाका दहल उठा।

चार लोगों की मौत, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

शुरूआती जानकारी के अनुसार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास मातम का माहौल छा गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, जिला प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों की सहायता और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया।

अब जांच के घेरे में अफवाह

इस दर्दनाक हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैली कैसे? क्या किसी ने जानबूझकर यह झूठी सूचना फैलाई या फिर किसी गलतफहमी ने इतना बड़ा हादसा खड़ा कर दिया? रेलवे और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गये हैं। अफवाह की असली वजह सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस त्रासदी के पीछे लापरवाही थी, गलतफहमी थी या कोई और कारण।

इसे भी पढ़ें : रहस्यमय ढंग से गायब जुड़वां भाई मिले, क्या राज उगल गये… जानें

इसे भी पढ़ें : 15 जून से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य…

इसे भी पढ़ें : ग्रेजुएट युवाओं के लिये SBI, BoB और सेंट्रल बैंक में निकली बंपर वैकेंसी…

इसे भी पढ़ें : अफसर बनने का बेहतरीन मौका, सैलरी डेढ़ लाख तक…

इसे भी पढ़ें : संडे स्पेशलः जन्म से मृत्यु तकः डर की डोर से बंधी जिंदगी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पुलिस ने बढ़ाया हौसला…

Ranchi : छोटे से कस्बे पिठोरिया की धरती एक...

खनन की रफ्तार पर ग्रहण, कोई कारवाई नहीं…

Ranchi : कोयले की काली धरती पर विकास की...

CRPF के जवानों ने किया ‘महादान’…

Garhwa : गढ़वा में रविवार को 172 बटालियन केंद्रीय...

मानसून की दस्तक से पहले ‘आपन सरस्वतिया’ की बढ़ाई गई रफ्तार…

Garhwa : कभी शहर की पहचान रही सरस्वतिया नदी वर्षों...

आसमान से बरसी आफत, झारखंड में एक रोज में 7 लोगों की दर्दनाक मौत…

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ झारखंड में...