Bihar : GRP थाना से पुलिस हिरासत में बंद एक शराब तस्कर के फरार होने के मामले ने रेल पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। मुजफ्फरपुर रेल SP वीणा कुमारी ने मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही के दोषी पाये गये ड्यूटी पर तैनात सिपाही धर्मेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, पूरे मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। खबर है कि मैरवा रेलवे स्टेशन से 5.25 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किये गये एक तस्कर को GRP थाना सीवान में रखा गया था। बीते 10 जून की सुबह करीब साढ़े सात बजे आरोपी ने शौचालय जाने की बात कही। इसी दौरान उसने सुरक्षा कर्मियों को चकमा दिया और थाना परिसर से फरार हो गया। फरार शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिये विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पुलिस ने बढ़ाया हौसला…
इसे भी पढ़ें : खनन की रफ्तार पर ग्रहण, कोई कारवाई नहीं…
इसे भी पढ़ें : CRPF के जवानों ने किया ‘महादान’…
इसे भी पढ़ें : मानसून की दस्तक से पहले ‘आपन सरस्वतिया’ की बढ़ाई गई रफ्तार…
इसे भी पढ़ें : आसमान से बरसी आफत, झारखंड में एक रोज में 7 लोगों की दर्दनाक मौत…










