spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बीच सड़क पर आग का गोला बनी बारातियों से भरी बस, देखें…

Date:

spot_img
spot_img

हरदोई (यूपी) : बाइक से टक्कर के बाद बारातियों से भरी बस आग का गोला बन गई। देखते ही देखते बीच सड़क पर चीख-पुकार मच गई। हड़कंप मच गया। बाराती खिड़की से कूदने लगे और थोड़ी ही देर में पूरी बस जलकर खाक हो गई। बीच सड़क पर बस में आग लगने की वजह से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह हादसा यूपी के हरदोई जिले में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर कछौना थाना क्षेत्र के टुटियारा के पास हुआ।

दरअसल कछौना थाना क्षेत्र के हिंदू खेड़ा गांव से संदीप उर्फ बऊवा के बेटे हजारी की बारात संडीला थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव जा रही थी। लखनऊ-हरदोई हाइवे पर कछौना थाना इलाके के टुटियारा गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक से बस की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक बस के नीचे जा घुसी, जिससे पेट्रोल टंकी फट गई और बाइक के साथ बस में आग लग गई। बस में आग लगने से बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। बारातियों ने किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बस से कूदने में शोभित कुमार नामक एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बस में पटाखें रखे थे, जिस वजह से आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही कछौना कोतवाली पुलिस दमकल के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मगर तबतक पूरी बस जल गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। उसकी पहचान जनपद बरेली के नवादा शेखा कटरा चांद खा निवासी देवांश पांडे के रूप में हुई है। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन में जुटी है।

आग का गोला
आग का गोला

इसे भी पढ़ें : 65 अवैध क्रशरों पर चला बुलडोजर, 8 गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : पहले लिखी “How to K ill Your Husband” किताब, फिर लगा दिया पति को ठिकाना

इसे भी पढ़ें : प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी दिखी इनके आंगन… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : IAS पूजा मैडम की रिमांड अवधि क्या बढ़ी, एक पावरफुल IAS का परिवार दुबई टूर पर… देखें

इसे भी पढ़ें : चु म्मा मांगने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड, देखिये और सुनिये कैसे मांग रहा था K iss

इसे भी पढ़ें : SP कोठी से महज 250 मीटर दूर 1 करोड़ का डाका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 10 लाख चाहिये तो चढ़ाईये 25 हजार का चढ़ावा, डरिये नहीं CCTV है शो-पीस

इसे भी पढ़ें :

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

उफनता नाला निगल गया खुशियों से भरी वैन, 9 की मौ’त, 2 ने तैरकर बचाई जान…

MP : मध्य प्रदेश में बारिश इन दिनों आफत...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

उफनता नाला निगल गया खुशियों से भरी वैन, 9 की मौ’त, 2 ने तैरकर बचाई जान…

MP : मध्य प्रदेश में बारिश इन दिनों आफत...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...