Kohramlive Desk : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने स्पोर्ट्स कोटा से कांस्टेबल के 534 पदों पर भर्ती को लेकर जरूरी नोटिस जारी किया है। यूपीपीबीपीबी की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के लिए ओपन टेंडर के माध्यम से तीसरी बार आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। पूर्व के आवेदन को निरस्त कर 17 अक्टूबर 2022 से आरक्षी नागरिक पुलिस के 534 पदों पर स्पोर्ट्स कोटा से सीधी भर्ती के लिए 28 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12:20 बजे तक फिर से निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। संबंधित संस्थाएं बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर समस्त शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि कांस्टेबल के 534 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 1 अक्टूबर से जारी है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन सब्मिट कर सकेंगे। इस भर्ती के तहत कांस्टेबल के पद पर 335 पुरुष और 199 महिला समेत कुल 534 कुशल खिलाड़ियों की भर्ती की जानी है।
कहां जमा करना है आवेदन
यूपीपीआरपीबी ने हाल में अभ्यर्थियों को सहूलियत देते हुए कहा था कि अभ्यर्थी गूगल फॉर्म की बजाए ई-मेल से या हाथो हाथ अपना आवेदन जनपद लखनऊ के बोर्ड कार्यालय के अलावा जनपद गाजियाबाद व जनपद प्रयागराज की रिजर्व पुलिस लाइंस (आदेश कक्ष) में भी अभ्यर्थी हाजिर होकर जमा कर सकते हैं।
जरूरी क्वालिफिकेशन व एज
12वीं पास एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन (खेल संबंधी योग्यता नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।) आयु सीमा – 18 से 22 वर्ष।
वेतनमान
5200-20200 ग्रेड पे – 2000
सेलेक्शन प्रोसेस
जिनके डॉक्यूमेंट सही पाए जाएंगे, उनका स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट होगा। 80 अंक इसी टेस्ट के होंगे। 20 अंक खेल के प्रमाणपत्रों के होंगे। 100 नंबर में से मेरिट बनेगी।
इसे भी पढ़ें : पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी, खाता में नहीं आई रकम तो इस नंबर पर तुरंत लगाएं फोन
इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें :लहूलुहान लोगों की चित्कार से दहल उठा दनुआ घाटी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :स्टूडेंट्स में हो ये बातें, तो कदम चूमेगी कामयाबी : DIG शम्श तबरेज
इसे भी पढ़ें :क्रूरता की हद, किसी कीमत पर माफी नहीं : बन्ना गुप्ता।। बेतरह झुलसी छात्रा का होगा मुफ़्त में इलाज






