KohramLive : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी कर दी गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को 12वीं किस्त जारी की। चयनित किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये डाल दिये गये हैं। अगर किसी किसान के खाते में पैसे नहीं पहुंचे, तो भी चिंता की कोई बात नहीं। आप इमेल या टॉल फ्री नंबर पर कॉल कर सारी संबंधित जानकारी ले सकते हैं। आपकी समस्या दूर कर दी जाएगी। नीचे दिये गये तरीकों से जानिये कि कैसे कर सकते हैं कंप्लेन…
इस नंबर पर कॉल कर ली जा सकती है मदद
अगर खाते में अब तक 12वीं किस्त की रकम नहीं पहुंची है, तो ऐसे में पीएम किसान योजना के टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल कर सकते हैं। यहां आपको उचित मदद मिल सकती है।
ईमेल करके भी ली जा सकती है मदद (PM Kisan Yojana Helpline email)
खाता में किस्त नहीं आने पर या किसी तरह की मदद के लिए आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल किया जा सकता है।
अटक सकती है किस्त
ई-केवाईसी करवाने के बाद भी अगर किस्त के पैसे अटक रहे हैं, तो इसके पीछे हो सकता है कि आपके फॉर्म में और आधार कार्ड में नाम गलत हो। ऐसी स्थिति में भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
न हों परेशान
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, और आपके बैंक खाते में अभी पैसे नहीं आए हैं, तो ऐसे में आपको परेशान नहीं होना है। दरअसल, आपके लिए ये जानना जरूरी है कि अभी लाभार्थियों के खाते में धीरे-धीरे करके भी पैसे आ रहे हैं। ऐसे में आप थोड़ा इंतजार भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : मंदिर परिसर में भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : लहूलुहान लोगों की चित्कार से दहल उठा दनुआ घाटी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट्स में हो ये बातें, तो कदम चूमेगी कामयाबी : DIG शम्श तबरेज
इसे भी पढ़ें : क्रूरता की हद, किसी कीमत पर माफी नहीं : बन्ना गुप्ता।। बेतरह झुलसी छात्रा का होगा मुफ़्त में इलाज






