spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लहूलुहान लोगों की चित्कार से दहल उठा दनुआ घाटी… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh (Krishna Paswan, Chauparan) : रविवार की देर रात दनुआ घाटी लहूलुहान लोगों की चित्कार से दहल उठा। दनुआ घाटी हजारीबाग जिला के चौपारण इलाके में है। बीती रात रांची से मसौढ़ी जा रही एक बस सहित तीन गाड़ियां आपस में टकड़ा गई। जिसमें दर्जन भर से ज्यादा लोग जख्मी हो गये। मिली जानकारी के अनुसार घाटी में यू टर्न से थोड़ा ही आगे एक डंपर सड़क पर खड़ा था। डंपर में कुछ खराबी आ गई थी। रांची से खुली यात्री महारानी बस रात के लगभग डेढ़ बजे दनुआ घाटी क्रॉस कर रही थी। बस में कुल 30 पैसेंजर सवार थे। बस घाटी का यू टर्न जैसे ही क्रॉस की, तो डंपर को देख ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दिया। इसी दरम्यान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। बस को झटका लगा और वह डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। देखते ही देखते बस लगभग 30 फीट नीचे खाई में चली गई।

बस के पलटने के बाद कई पैसेंजर जख्मी हो गये। खून से लथपथ लोग चीख-चिल्ला रहे थे। टक्कर की आवाज और लोगों की चित्कार सुन आसपास के लोग जुटना शुरू गये। एक्सीडेंट की फैली खबर पुलिस तक पहुंची। चौपारण थानेदार शंभुनंद ईश्वर अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे। आसपास से जुटे लोगों की मदद से जख्मी लोगों को निकाला गया और चौपारण सामुदायिक अस्पताल भेज दिया गया। इधर, एक्सीडेंट के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। गाड़ियों की लम्बी लाइन लग गई। पुलिस ने सुबह तक जाम हटा दिया था।

इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट्स में हो ये बातें, तो कदम चूमेगी कामयाबी : DIG शम्श तबरेज

इसे भी पढ़ें : क्रूरता की हद, किसी कीमत पर माफी नहीं : बन्ना गुप्ता।। बेतरह झुलसी छात्रा का होगा मुफ़्त में इलाज

इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ पर मिले नक्सलियों के ऐसे-ऐसे सामान कि…

इसे भी पढ़ें : देखो, वो प्रसूता जा रही है एक खटिया पर

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: