spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

क्रूरता की हद, किसी कीमत पर माफी नहीं : बन्ना गुप्ता।। बेतरह झुलसी छात्रा का होगा मुफ़्त में इलाज

Date:

spot_img
spot_img

Jamshedpur(vinod kesri) : दिल झकझोर और शर्मसार कर देने वाली वारदात के बाद बेतरह झुलसी छात्रा की हालत बेहद चिंताजनक है। उसे देखने आज हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता अस्पताल पहुंचे। उसे देखते ही मंत्री के मुख से निकला यह क्रूरता की हद है। बच्ची की हालत बता रही है कि वह कितनी आहत और मर्माहत हुई। स्कूल के क्लास रूम में कपड़े उतरवाये जाने से दुखी छात्रा अपना अपमान सह ना सकी। उसने खुद को जला लिया। यह बेहद शर्मनाक घटना है। जिन लोगों ने यह कुकृत किया है, उन लोगों को छोड़ा नहीं जायेगा। यह माफी लायक नहीं। अगर प्रिंसिपल की भी भूमिका गलत सामने आयी तो उन्हें भी नहीं छोड़ा जायेगा। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस कांड को लेकर सीएम हेमंत सोरेन बहुत गंभीर है। इस घटना ने उन्हें भी झकझोर कर रख दिया है। झुलसी छात्रा के जरा सा स्टेबल होते ही उसे बेहतर से बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजा जायेगा। इलाज बिल्कुल मुफ़्त होगा। इस घटना में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जायेगा। छात्रा 70 फीसदी जल चुकी है। उसकी हालत क्रिटिकल है। मंत्री ने यहां तक कहा कि हो सकता है ऐसी हरकत पहले भी छात्राओ के साथ हुई हो पर हो सकता है कि लोकलाज और शर्म के कारण छात्रा सामने नहीं आयी होगी। इस बार पूरे मामले की गहराई से जांच करायी जायेगी। यह घटना दुखद है।

यहां याद दिला दें कि चीटिंग के शक में एक छात्रा के कपड़े उतरवा दिये गये। जिस टीचर पर छात्रा के कपड़े उतरवाने का इल्जाम लगा उस टीचर चंद्रा दास को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। दिल को दहलाने वाली यह वारदात बीते कल जमशेदपुर के साकची थाना इलाके में हुई। बेतरह झुलसी छात्रा की मौत हो जाने की खबर कल सोशल मीडिया पर छाई रही। कई अखबारों में भी यह गलत खबर छपी।

इसे भी पढ़ें :INDW vs SLW: टीम इंडिया ने जीता एशिया कप, श्रीलंका को करारी हार

इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी बस में विस्फोट, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :विधायक को बीच रोड पर घेरने की कोशिश, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :चमकता रहे सुहाग का सिन्दूर

इसे भी पढ़ें :झारखंड के 4 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर और पोस्टिंग

इसे भी पढ़ें :रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...