Jamshedpur : टाइगर मोबाइल के जवान रामदेव महतो और दागी सज्जाद उर्फ टांडा की हत्या के सूत्रधार माने जाने वाले चौड़ा राजू के घर पर बुलडोजर चल सकता है। इसके लिये प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। इल्जाम है कि चौड़ा राजू ने सरकारी जमीन पर घर बना लिया है। उसके घर पुलिस और CO ऑफिस के लोग पहुंचे। मानगो अंचल की तरफ से चौड़ा राजू के घर के मेन गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इसमें कहा गया है कि 14 दिनों के अंदर जमीन के दस्तावेज के साथ अंचल कार्यालय पहुंचे, वर्ना एकतरफा कार्रवाई करते हुये अतिक्रमण हटा दिया जायेगा। नोटिस में मोहम्मद अब्दुल्लाह उर्फ चौड़ा राजू, मो. बाबूजान मो. नेमायतुल्लाह, मो. अवेदुल्लाह एवं अब्दुल हामिद के नाम का जिक्र है।
इस बीच GRP पुलिस ने चौड़ा राजू को हल्दिया स्टेशन में अरेस्ट कर लिया है। वो ट्रेन में सफर करने के दरम्यान धरा गया। उसके पास से उम्दा किस्म के तीन हथियार मिले हैं, वहीं जमशेदपुर पुलिस ने उसे पांच दिनों के रिमांड पर लिया है। शुरूआती पूछताछ में जो बातें उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार कपाली की जमीन को लेकर चौड़ा राजू और टांडा सज्जाद में टसल चल रहा था। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन हो गये। टांडा सज्जाद को कपाली में ही मारना था, पर वहां मौका नहीं मिला। पुलिस जमशेद, मो. कादिर एवं मोइन को बहुत जोर से खोज रही है। दागी संजय सरकार पहले से पुलिस रिमांड पर है। चौड़ा राजू और संजय सरकार का नाम जमशेदपुर के चर्चित कन्हैया सिंह मर्डर केस में भी उछलकर सामने आया था। इसमें पेशेवर शूटर निखिल व राजवीर सिंह को रिहर्सल दिखाया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुख्यात अपराधी चौड़ा राजू के कई सफेदपोश लोगों के साथ गहरे ताल्लुकात है। इन्हीं लोगों की बदौलत वो आयरन और बालू के धंधे से मालमाल हो रहा है।
इसे भी पढ़ें : राजस्थान के नये CM भजनलाल शर्मा ने ली शपथ…
इसे भी पढ़ें : जिनके 18 साल पूरे गये, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़े : DC
इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पत्नी पांव पकड़कर बोली- आब कहियों ना जाबे परदेश (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…
इसे भी पढ़ें : लेटेस्ट AI वाला चैटबॉट, कौन कर सकता हैं एक्सेस, जानें…
इसे भी पढ़ें : Google Maps में आया नया फीचर, Save करेगा खूबसूरत लम्हें…
इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ”पत्रकार बना दूंगा” फिर कर गया महापाप, क्या बोले SP… जानें
इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें
इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो




