Ranchi : रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा ने निर्वाचन कार्य में लगे तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि अगले साल यानी 1 जनवरी 2024 को 18 साल पूरे कर चुके लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ें। वहीं दिवंगत मतदाताओं के नाम सूची से हटायें। DC ने रांची के सभी सात विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से मतदाता सूची के बारे में डिटेल जानकारी ली। DC ने फॉर्म-6, 7 एवं 8 और उनके निष्पादन की समीक्षा करते हुये काम तेजी से करने को कहा। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा आवेदन हासिल कर समय पर ऑनलाइन इंट्री सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि जहां भी कम्प्यूटर ऑपरेटर बढ़ाने की जरूरत है, वहां संख्या बढ़ाई जाये। DC ने आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में मतदाता सूची में विद्यमान PSE एवं DSE का निराकरण ससमय करने के भी निर्देश दिये। DC ने PSE एवं DSE का जांच प्रतिवेदन सभी BLO से दो दिनों के अंदर हासिल कर उसे अपलोड करने का निर्देश दिया। वहीं जितने भी तरह के प्रतिवेदन मांगे जा रहे हैं, उसे समय पर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
DC राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित निर्वाचन कार्यों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में रांची के उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, तमाड़ के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, सिल्ली के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राजेश बरवार, खिजरी के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रामवृक्ष महतो, रांची के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी दीपक दुबे, हटिया के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक, कांके के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राजीव कुमार एवं मांडर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रदीप भगत मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :स्कूल में टीचर ने किया ऐसा डांस, अब वीडियो हो रहा वायरल… देखें
इसे भी पढ़ें :संसद सुरक्षा में चूक, अब तक 15 सांसद सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें :आधार कार्ड को लेकर आया बड़ा अपडेट…
इसे भी पढ़ें :संसद की सुरक्षा में चूक, 8 कर्मचारी सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें :सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका… जानें कैसे












