spot_img
spot_img

अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आजादी की गूंज, क्रांति की पहचान और हर हिंदुस्तानी के दिल की धड़कन, “वंदे मातरम” के गायन या अपमान करने पर अब तीन साल तक की जेल हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की हुई बैठक में यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया। राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है। अब वंदे मातरम के अपमान को अपराध माना जायेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब वंदे मातरम के अपमान या गायन में बाधा डालने पर तीन साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। यानी अब राष्ट्रीय गीत को भी वही सुरक्षा जो “जन गण मन” को मिली हुई है। अब तक कानून सिर्फ राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज संविधान के अपमान पर लागू होता था। नये संशोधन के बाद वंदे मातरम भी उसी दायरे में शामिल हो गया। इधर, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों भारतीयों के लिये गर्व का क्षण है।

गायन के लिये तय हुआ नया प्रोटोकॉल

गृह मंत्रालय ने पहले ही यह निर्देश जारी किये थे कि आधिकारिक कार्यक्रमों में 6 पंक्तियां गाई जायेंगी। अवधि 3 मिनट 10 सेकंड होगी। इसके लिये खास नियम यह बनाये गये हैं कि जहां राष्ट्रगान और वंदे मातरम दोनों हों वहां पहले वंदे मातरम गाया जायेगा। राष्ट्रपति के आगमन या ध्वजारोहण पर सभी को सावधान मुद्रा में खड़ा होना अनिवार्य होगा।

इसे भी पढ़ें : बेकार न जाने दें बच्चों का समर वेकेशन, इन 3 स्मार्ट गेम्स से बनाये होशियार…

इसे भी पढ़ें : 10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

इसे भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला…

इसे भी पढ़ें : जिम में महिलाओं को ब्लैकमेल करने का गंदा खेल बेनकाब…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...