UP : रात की स्याही धीरे-धीरे शहर पर उतर रही थी। सूरजपुर की सड़कों पर गर्मी के मौसम में भी एक अजीब सी ठंडक फैल रही थी। जैसे आसमान खुद भी किसी अनहोनी की आहट से सिहर गया हो। उस रात दो लड़कियां हंसते हुये घर से निकली थीं। उन्हें नहीं पता था कि एक शाम उनकी जिंदगी की आखिरी सांझ बन जायेगी।
वो लड़कियां किसी फिल्म की नायिकाएं नहीं थीं। वो इस शहर की आम बेटियां थीं। लेकिन उनके साथ जो हुआ, वह किसी खौफनाक उपन्यास की कहानी से कम नहीं था। तीन चेहरे, मासूमी से लिपटी दरिंदगी…और एक कार, जो शहर से कस्बे और कस्बे से मौत की घाटी तक दौड़ती रही। बीयर के बहाने जो दोस्ती शुरू हुई, वह जल्द ही शिकार की शक्ल ले चुकी थी। जबरन पिलाई गई शराब, अश्लीलता की चुप दहलीज और फिर विरोध करने पर पिटाई। उस रात एक्सप्रेसवे की रफ्तार से भी तेज एक और चीज दौड़ रही थी—एक लड़की की डर में डूबी चीखें। और फिर, एक मोड़ आया जहां चलती कार से एक नाजुक जिस्म को सड़क पर फेंक दिया गया। एक ओर सड़क पर एक युवती की लाश मिली, दूसरी ओर परिजन थाने की चौखट पर न्याय की भीख मांगते रहे—मगर न सूरजपुर थाने की कलम चली, न संवेदना जागी।
दोस्ती, बीयर और जबरन दरिंदगी की कहानी
इस घटना की शुरुआत होती है 4 मई को, जब 20 साल की युवती और उसकी 17 साल की सहेली गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर में तीन युवकों से मिलती हैं। 6 मई को दोनों फिर उन्हीं से मिलने जाती हैं। आरोपी—संदीप, अमित (दोनों सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा निवासी) और गौरव (लोनी, गाजियाबाद निवासी)—एक बीयर बार से बीयर खरीदते हैं और किशोरी के मुताबिक, दोनों को जबरन पिलाते हैं। रात भर पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, बागपत और मेरठ की सड़कों पर कार दौड़ती रही। किशोरी बताती है कि दोनों ने विरोध किया, तो मारपीट की गई। फिर जान से मारने की धमकी देकर चलती कार में ही सामूहिक दुष्कर्म किया। उस वक्त कार मेरठ-बुलंदशहर हाइवे से गुजर रही थी। इसके बाद रास्ते में उसकी सहेली को चलती कार से धक्का दे दिया गया।
जानी में लाश, सूरजपुर थाने में खामोशी
7 मई की सुबह जानी थाना क्षेत्र में युवती की लाश मिलती है। लेकिन पहचान न होने के कारण मोर्चरी भेज दी जाती है। इसी बीच, मृतका के परिजन सूरजपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने दो बार पहुंचे… 7 और 8 मई को। लेकिन पुलिस ने एक बार भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हालांकि खुर्जा पुलिस ने पीड़िता किशोरी के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की और यूपीआई ट्रांजेक्शन से बीयर खरीद की लोकेशन ट्रेस कर तीनों की पहचान की। यही नहीं, उन्हीं के प्रयास से 9 मई को मृतका की पहचान करवाई गई।

DIG की फटकार और अब सख्त एक्शन की तैयारी
DIG कलानिधि नैथानी ने साफ किया कि सूरजपुर पुलिस की लापरवाही इस दर्दनाक अंत की बड़ी वजह है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और जांच के लिए हाईवे और टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिये हैं। यहां सवाल यह है—जब कार छह जिलों से होकर निकली, तब किसी चेकपोस्ट ने उसे क्यों नहीं रोका? क्या ये हादसा टल सकता था? चार मई को शुरू हुई यह भयावह कहानी सात मई की सुबह मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में खत्म हो गई, जब एक युवती की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बताया—सिर की गहरी चोट ने उसकी जान ली।
#WATCH | Bulandshahr, UP | SSP Dinesh Kumar Singh says, “On 7 May in Khurja Nagar PS, a girl informed that on the evening of 6 May, Sandeep and Amit, who were her friends, and another female friend were in a car. Also in the vehicle was another male, whom they did not know, but… pic.twitter.com/FRb6g8q2zl
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 10, 2025
इसे भी पढ़ें :विराट ने इंस्टा पर पोस्ट कर दे दी बड़ी जानकारी
इसे भी पढ़ें :राजधानी में डबल म’र्डर
इसे भी पढ़ें :इस डेट से शुरू हो सकते IPL!
इसे भी पढ़ें :9 आतंकी ठिकानों पर 100 से ज्यादा आतंकी ढेर… देखें LIVE
इसे भी पढ़ें :“पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय रावलपिंडी तक गूंजा भारत का पराक्रम”






