spot_img
spot_img

“पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय रावलपिंडी तक गूंजा भारत का पराक्रम”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। यह अवसर न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक बताया गया।

“लखनऊ अब रक्षा क्षेत्र में नेतृत्व करेगा”

राजनाथ सिंह ने कहा, “मैंने अपने शहर लखनऊ के लिए एक सपना देखा था — कि यह भारत की रक्षा ताकत का केंद्र बने। आज वह सपना पूरा हो रहा है।” उन्होंने इस दिन को “शक्ति की आराधना का दिन” बताया और इसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस से भी जोड़ा। उन्होंने याद दिलाया कि 11 मई 1998 को अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण कर दुनिया को अपनी शक्ति का परिचय दिया था। “आज हम एक और कदम उस दिशा में बढ़ा रहे हैं।”

ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान को चेतावनी

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुये कहा कि यह अभियान पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने के लिए शुरू किया गया था। उन्होंने कहा, “भारतीय सेना ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, मगर पाकिस्तान ने जवाब में हमारे नागरिक क्षेत्रों पर हमला किया, यहां तक कि मंदिर, गुरुद्वारे और चर्च तक को नहीं बख्शा।” उन्होंने आगे कहा, “भारत ने संयम के साथ, परंतु पूरी ताकत से जवाब दिया। हमारी सेनाओं की कार्रवाई की धमक रावलपिंडी तक सुनाई दी, जहां पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय है।”

“यह नया भारत है”

राजनाथ सिंह ने दो टूक कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पष्ट नीति है — आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस। “अब भारत केवल सरहद के इस पार नहीं, उस पार भी आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देगा।” उन्होंने भारत की सेना को शौर्य, पराक्रम और अनुशासन का प्रतीक बताते हुये कहा कि देश अब आक्रामक रणनीति और आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन के युग में प्रवेश कर चुका है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...