New Delhi : बीच में रोके गये IPL 2025 के बचे हुये मुकाबले अब 16-17 मई से दोबारा शुरू हो सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) अगले कुछ दिनों में नया शेड्यूल जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लीग अगले हफ्ते से फिर शुरू की जायेगी। बचे हुये मुकाबले चार अलग-अलग वेन्यू पर होंगे। बेंगलुरु और लखनऊ से शुरुआत होगी। सूत्रों के मुताबिक, प्लेऑफ और फाइनल वेन्यू में बदलाव संभव है। पहले के शेड्यूल में जहां हैदराबाद और कोलकाता प्लेऑफ के मेजबान थे, वहीं अब फाइनल मुकाबला कोलकाता के बाहर भी शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं फाइनल 30 मई को आयोजित किया जा सकता है। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते 9 मई को IPL 2025 को बीच में ही रोकना पड़ा था। BCCI ने तब साफ कहा था कि “देश युद्ध जैसी स्थिति में है, ऐसे माहौल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उचित नहीं है।”
सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…
Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...
मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…
Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...
पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…
Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...
व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…
Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...
नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…
Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...








