Bokaro : ACB धनबाद की टीम ने बोकारो के बालीडीह थाना में पदस्थापित ASI मो. याकूब अंसारी को 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को नया मोड़ स्थित एक फल दुकान के सामने की गई। जानकारी के अनुसार, मखदुमपुर इलाके में जमीन लूट और धमकी से जुड़े मामले में शिकायतकर्ता ने बालीडीह थाना में आवेदन दिया था। जांच की जिम्मेदारी ASI मो. याकूब अंसारी को सौंपी गई थी। आरोप है कि जांच आगे बढ़ाने के नाम पर उन्होंने 5000 रुपये रिश्वत की मांग की।
ACB ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार
पीड़ित ने रांची स्थित ACB मुख्यालय में शिकायत की। सत्यापन में आरोप सही पाये जाने के बाद टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने फल दुकान के पास रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से मौजूद ACB टीम ने एएसआई को रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी एएसआई को धनबाद स्थित ACB कार्यालय ले जाया गया, जहां पूछताछ जारी है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।
इसे भी पढ़ें : 5 रुपये में मछली-भात, CM के बड़े ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें : बकरीद को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, इनपर रहेगी पैनी नजर…
इसे भी पढ़ें : फिर बढ़ गये दाम…
इसे भी पढ़ें : गढ़वा को मिले नये DC, पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाला पदभार
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई…






