Ranchi : झारखंड में 8 आठ आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। 2020 बैच के अधिकारी Rajiv Lochan Bakshi फिर से पीआरडी डायरेक्टर बनाये गये हैं। वहीं केके सोन को परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
परिवहन सचिव के श्रीनिवासन को एटीआई का निदेशक बनाया गया है। उद्योग विभाग के निदेशक जीतेंद्र कुमार सिंह को खान विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एनआरएचएम के अभियान निदेशक उमाशंकर सिंह को भू-अर्जन का निदेशक बनाया गया है। परियोजना निदेशक झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी भुवनेश प्रताप सिंह को राज्य आरोग्य सोसायटी के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अकांक्षा रंजन को झारक्राफट का एमडी बनाया गया है। कर्ण सत्यार्थी गुमला के डीसीसी बनाये गये हैं। वहीं पीआरडी निदेशक के पद पर पदस्थापित शशि प्रकाश सिंह को रिम्स का अपर निदेशक प्रशासन बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्या बोलें SSP…
इसे भी पढ़ें : जल्दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)
इसे भी पढ़ें : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जेल से हुकूमत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : JJMP का सबजोनल कमांडर सहित तीन उग्रवादी धराये, पुलिस से हुई मुठभेड़ में थे शामिल
इसे भी पढ़ें : तबाही के मंजर के बीच दिखी सुखद तस्वीर, आप भी देखिए…
इसे भी पढ़ें : यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर विस्फोट, 1 पुलिसकर्मी की मौत, कई जख्मी












