Bhabua : बिहार के भभुआ में Covid Vaccine वैन ने सोमवार को 5 लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक 70 साल के रामसिगासन दुबे बेलांव थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के थे। पिता-पुत्र व रिश्तेदार सहित चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में दुबौली निवासी शिवमुनि बिंद, इनके बेटों महेंद्र बिंद, विपिन बिंद तथा इनके साढ़ू के बेटे चैनपुर थाना क्षेत्र के नौडिहा निवासी शिवमुनि बिंद शामिल हैं।
सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया। पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को भी साथ में लाया गया। बताया गया है कि महेंद्र बिंद की बेटी की शादी मोहनियां थाना क्षेत्र के भरखर गांव में तय की गई है। सोमवार को कुछ लोग बाइक से भरखर जा रहे थे। परसियां पेट्रोल पंप के पास बाइक रोककर पांचों लोग बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग की आ रही कोविड वैक्सीन वैन की स्टेयरिंग फेल हो गई और खड़े होकर बातचीत कर रहे लोगों को रौंदते हुए बंद हो गई।
इसे भी पढ़ें :पैकेजिंग यूनिट में लगी आग, 5वीं मंजिल से कूदे मजदूर…
इसे भी पढ़ें :ग्राहकों के लिए खुशखबरी : Jio के दम पर बढ़ रही है इंडस्ट्री की 4G डाउनलोड स्पीड
इसे भी पढ़ें : Dumka में मिला इतना विस्फोटक कि…
इसे भी पढ़ें : OMG! इतना बड़ा सांप, उठाने के लिए लगाना पड़ा JCB… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Fact Check : धनबाद में मिला भारी-भरकम सांप, फॉरेस्टर और डीएसपी ने कहा- यह…
इसे भी पढ़ें : जाल में फंसी अजीबो-गरीब मछली, जिसने भी देखा रह गया दंग
इसे भी पढ़ें : दो भाइयों की हत्या, तेजाब से शव को जलाने की कोशिश
इसे भी पढ़ें : 90 लाख की चायनीज और कोरियन सिगरेट जब्त, DRI ने 2 को दबोचा
इसे भी पढ़ें : चालक की बदमाशी से बिगड़ते बिगड़ते बचा माहौल…वीडियो
इसे भी पढ़ें : Indian Cricket Team Coach: BCCI ने जारी की TEAM INDIA के कोच के लिए एप्लीकेशन
इसे भी पढ़ें : आखिर क्यों Amitabh Bachchan ने ‘दशहरा’विश’ पर यूजर्स से मांगी माफी












