Islamabad: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार की दोपहर एक पुलिस वैन के पास हुए बम विस्फोट हो गया। इसमें एक पुलिसकर्मी की जान चली गई।17 लोगों के जख्मी होने की खबर मिल रही है। जानकारी के मुताबिक ये ब्लास्ट क्वेटा के सरयाब रोड के पास बलूचिस्तान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
13 पुलिस अधिकारी और 4 आम लोग घायल
घटना की सूचना मिलते ही कानून प्रवर्तन एजेंसियां और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी भी कर दी थी। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने कहा कि विश्वविद्यालय के गेट के बाहर तैनात एक पुलिस ट्रक को निशाना बनाया गया और एक मोटरसाइकिल में विस्फोटक रखा गया था। विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। सिविल अस्पताल के मुताबिक घायलों में 13 पुलिस अधिकारी और चार आम लोग शामिल हैं।
मंत्री ने मांगी आईजीपी की रिपोर्ट
पाक के आंतरिक मंत्री शेख राशिद अहमद ने घटना की निंदा की और कहा कि उन्होंने बलूचिस्तान आईजीपी से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने शहीद अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “हम आतंकवादियों को प्रांत की शांति को नष्ट करने की अनुमति नहीं देंगे। संघीय सरकार प्रांतीय सरकार को संसाधन और सहायता प्रदान करेगी,”
इसे भी पढ़ें :आज से शुरू T20 World Cup, Match टाई हुआ तो क्या होगा…
इसे भी पढ़ें :फंदे से लटकी मिली महिला की लाश…
इसे भी पढ़ें :विसर्जन जुलूस में घुसी बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत, भीड़ ने कार को फूंका, देखें Exclusive Video
इसे भी पढ़ें :मशेवियों को बचाने में हो गया हादसा, 7 महिलाओं समेत 11 ने मौके पर तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :मस्जिद में धमाका, 22 लोग मरे, 40 जख्मी, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :PDS डीलर के बेटे की गला रेतकर हत्या, बदन पर नहीं थे कपड़े
इसे भी पढ़ें :स्पा में काम करने वाली बिन ब्याहे बन गई मां, फिर उठाया ये कदम…
इसे भी पढ़ें :किसानों के धरना स्थल के पास मारकर टांग दिया युवक को












