कोहराम लाइव डेस्क : ठंड में शरीर में अधिक सुस्ती रहना और ज्यादा नींद आना सामान्य बात है, पर इसके सही कारण को भी दिनचर्या ठीक रखने के लिए जानना जरूरी है। कहीं आपको यह लगता है कि ठंड ज्यादा होने के कारण ही नींद ज्यादा आती है, तो ऐसा सोचना सही नहीं है। दरअसल सर्दी में गहरी नींद का संबंध आपकी बॉडी में विटामिन डी के घटते स्तर से है। सर्दी में बॉडी में सुस्ती और आलस के लिए विटामिन डी और कई अन्य कारक जिम्मेदार हैं। आइए, होते हैं इनसे रूबरू।
सर्दी में मेलाटोनिन का बढ़ जाता है लेवल
मेलाटोनिन हार्मोन एक ऐसा हार्मोन है जो शरीर में पीनियल ग्लैंड से रिलीज होता है। ये हार्मोन नींद आने में मददगार है। ये हार्मोन शरीर से फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालता है। ऐसा माना जाता है कि नींद का कंट्रोल रोशनी और अंधेरा से है। जब भी दिमाग का एक पर्टिकुलर हिस्सा रोशनी के संपर्क में आता है तो ये हार्मोन अचानक ही एक्टिव हो जाता है। मेलाटोनिन, बॉडी टेम्परेचर और हार्मोन को कंट्रोल करता है। इन्हीं तीनों की वजह से बॉडी में नींद प्रभावित होती है। मेलाटोनिन हार्मोन नींद को बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कब से कबतक होगी परीक्षा
विटामिन डी की कमी
सर्दी के मौसम में सुबह उठने में परेशानी होती है क्योंकि सर्दी में हमारी बॉडी में विटामिन डी का स्तर कम होने लगता है। सर्दी के मौसम में दिन छोटा और रातें लंबी हो जाती हैं। ज्यादा सूरज की रोशनी ना मिलने की वजह से शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। जिस कारण इस मौसम में हमें ज्यादा सुस्ती महसूस होने लगती है।
बॉडी का गर्म होना
जब ठंड बढ़ती है, तो हम सभी खुद को गर्म कपड़ों से कवर कर लेते हैं। बहुत ठंडा या बहुत गर्म तापमान नींद की प्रक्रिया को बाधित कर सकता है। अपने घर के तापमान के साथ बहुत ज्यादा गड़बड़ करना इस प्रक्रिया के रास्ते में रुकावट बन सकता है।
आराम देनेवाला भोजन
सर्दी में हम ऐसी चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो बॉडी को गर्मी देने के साथ ही एनर्जेटिक भी रखती है। मन को भाने वाला भोजन करने या ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर की ऊर्जा उस खाने को पचाने में लग जाती है जो आपको अधिक आलसी बना देती है और थकावट महसूस होती है। सर्दियां हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि आप पेट भरकर खाते रहें।
इसे भी पढ़ें :Supreme Court पहुंचा दल-बदल मामला, मरांडी को मिली थी राहत
ऐसे तरीकों से जल्द खुल सकती है नींद
रात को सोने से पहले पानी पीने की आदत डालें। सुबह उठते ही गर्म पानी पीएं। पानी पीने से आपका पेट साफ रहेगा और बॉडी को जगाने में आसानी होगी। सर्दी से बॉडी को आलसी नहीं बनाएं, रेगुलर एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज आपकी बॉडी रूटीन को सेट करने में मदद करेगी।
बॉडी क्लॉक सेट करने की कोशिश करें। सुबह उठने और रात को जागने का समय बनाएं। बॉडी क्लॉक सेट करने से आपकी नींद समय पर खुलने लगेगी।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कब से कबतक होगी परीक्षा












