चैत्र नवरात्रि शुरू, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना है अलर्ट… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शुभ योग के साथ 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इस दिन हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होगा और साथ ही गुड़ी पड़वा भी मनाया जा रहा है। हालांकि, यह तिथि ग्रहों की स्थिति के अनुसार भी कल्याणकारी है। इस दिन मीन राशि में शुक्र आदित्य योग बना हुआ है। वहीं देवी का आगमन पृथ्वी लोक पर होने से कुछ राशियों पर उनकी विशेष कृपा भी बनी रहेगी। ऐसे में कुछ राशियों के लिये चैत्र नवरात्रि भाग्यशाली साबित हो सकते हैं, जबकि कुछ जातकों की कठिनाइयां भी बढ़ने की आशंका है। ऐसे में आइये इस दिन के राशिफल को जानते हैं।

मेष राशिः मेष राशि वालों के लिये समय खास रहेगा। इस समय मंगल की ऊर्जा आपको साहस दे रही है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। मेहनत का फल प्राप्त होगा और करियर में नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।

वृषभ राशिः वृषभ राशि वालों के लिये समय लाभकारी रहने वाला है। आपके लिये यह नवरात्रि विशेष कृपा लेकर आई है। शुक्र की अनुकूलता से आपके भौतिक सुख में वृद्धि होगी। प्रयासों का फल मिलने लगेगा।

मिथुन राशिः मिथुन राशि वालों को थोड़ा सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। स्थितियां आपके लिये उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में निर्णय सोच-समझकर लें। छोटी-छोटी गलतियों से बचना ही इस समय आपकी सबसे बड़ी जीत होगी।

कर्क राशिः रिश्तों में तनाव के संकेत, धैर्य और संयम जरूरी है। नया काम शुरू करने से बचे। चंद्रमा का प्रभाव भावनात्मक जीवन पर असर डाल सकता है।

सिंह राशिः सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सूर्य की शक्ति आपके आत्मविश्वास को बढ़ा रही है। इस समय आप जो भी निर्णय लेंगे, उसमें सफलता के संकेत हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा दूसरों को भी प्रभावित करेगी।

तुला राशिः तुला राशि वालों को कानूनी मामलों से राहत मिलेगी। देवी की विशेष कृपा होने के कारण सभी अटके काम बनते हुये नजर आयेंगे। सभी तरह के फैसले आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।

कन्या राशिः कन्या राशि वालों के लिये समय खुशियों से भरा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके मन को खुशी देगी। परिवार वालों के साथ बिताये हुये समय से मानसिक सुकून मिलेगा।

वृश्चिक राशिः समय आपके लिये सामान्य से कई गुना फलदायी रहने वाला है। मंगल की स्थिर ऊर्जा आपको मजबूती दे रही है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। इस समय व्यापार में धीरे-धीरे लाभ की स्थिति बनती जायेगी।

धनु राशिः करियर और विवाह दोनों में नये अवसर दस्तक देंगे। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

मकर राशिः मकर राशि वालों के भीतर नई ऊर्जा आयेगी। आपको मेहनत का फल मिलेगी और नया काम प्रारंभ कर सकते हैं। व्यापार करने वालों को नये संपर्कों से लाभ होगा। नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं, तो अब परिणाम मिल सकते हैं।

कुंभ राशिः कुंभ राशि वालों को धैर्यवान रहना होगा। आप भूलकर भी नया काम न करें और किसी से लेनदेन करने से पहले सलाहकारों से बात करें। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। यात्रा के योग बनेंगे, जिनसे लाभ संभव है।

मीन राशिः मीन राशि वालों को धन लाभ होगा और बचत करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आमदनी में वृद्धि होगी और कोई नया वाहन आप खरीद सकते हैं। अचानक धन लाभ या किसी शुभ समाचार के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जानें के सभी प्रयास सफल होंगे।

इसे भी पढ़ें : रांची के DC बोले, अब हर घर तक पहुंचेगा सिलेंडर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…

Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...

ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...

चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे

Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...

कई नामचीन रेस्टोरेंटों को मिला नोटिस… जानें क्यों

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा शहर में होटल और रेस्टोरेंटों...