spot_img
spot_img

Home Tips : चाय-कॉफी के दाग, चुटकियों में हटायें… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : खाना खाते वक्त अचानक चाय छलक जाये या सब्जी का तेल कपड़ों पर गिर जाये और बस मूड खराब। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि महंगे केमिकल नहीं, घर(Home) की छोटी-छोटी चीजें ही बड़े-बड़े दागों की छुट्टी कर सकती हैं। जैसे ही कपड़ों में दाग लगे, तुरंत कपड़े को उल्टा करें, दाग वाली जगह के पीछे से गर्म पानी डालें, इससे दाग कपड़े के अंदर नहीं घुसेगा, सतह पर ही रहेगा और जल्दी निकल जायेगा।

इसके बाद थोड़ा डिटर्जेंट + पानी मिलाकर लगायें, हल्के हाथ से रगड़ें और फिर गर्म पानी डालें। चाय-कॉफी में मौजूद टैनिन गर्म पानी से जल्दी घुल जाता है और दाग गायब!

Home का सफेद सिरका, दाग का सबसे बड़ा दुश्मन

सफेद सिरका को दाग का सबसे बड़ा दुश्मन माना गया है। दाग छुड़ाने का आसान तरीका यह है कि 1 गिलास पानी + 1 चम्मच सफेद सिरका लें, कपड़े या रुई से दाग पर हल्के-हल्के थपथपायें, अगर दाग जिद्दी हो तो 15–20 मिनट तक उसी घोल में भिगो दें। सिरके के एसिडिक गुण दाग को अंदर से तोड़ देते हैं, यहां गौर करने वाली बातें यह है कि पहले कपड़े के किसी छिपे हिस्से पर स्पॉट टेस्ट जरूर करें।

इसे भी पढ़े :Gold-Silver : सोना-चांदी हुआ बेकाबू, ताजा भाव… जानें

इसे भी पढ़े :Bhojpuri Star : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल… देखें

इसे भी पढ़े :Bokaro : नाबालिग समेत 3 लापता, मिली रांची में, कैसे खुला राज… देखें वीडियो

तेल के दाग, बस दो चीजें और काम खत्म

सबसे पहले बेकिंग सोडा एवं डिशवॉश लिक्विड लें। दाग पर बेकिंग सोडा डालें (तेल सोख लेगा), वहीं, ऊपर से डिशवॉश लिक्विड लगायें। इसके बाद हल्के से रगड़ें और धो लें, नतीजा तेल का दाग धीरे-धीरे गायब हो जायेगाऔर कपड़ा फिर साफ दिखने लगेगा। दाग लगे तो देरी न करें, जितना जल्दी सफाई, उतना आसान काम। महंगे प्रोडक्ट्स से ज्यादा असरदार हो सकते हैं ये घरेलू नुस्खे।

इसे भी पढ़े :बोर्ड अभ्यर्थियों के लिए CBSE ने दिया अहम अपडेट… जानें क्या

इसे भी पढ़े :NH पर आग का तांडव, जिंदा ज’ल गये दो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...