जमशेदपुर : शहर में सुबह-सुबह हुआ सड़क हादसा। इसमें एक Scooty सवार और कार के बीच हो गई टक्कर। इसमें स्कूटी सवार युवक की हो गई मौत। कार से टकराने के बाद स्कूटी रोड किनारे एक पेड़ से टकरा गई। स्कूटी के पीछे बैठा युवक भी घायल हो गया है और उसकी हालत गंभीर है।
Scooty पर अपने दोस्त के साथ था
यह हादसा शहर के गोलमुरी थाने के केबुल टाउन के पास हुआ। परसुडीह के मकदमपुर का रहने वाला 19 वर्षीय सरफराज खान अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से जा रहा था। तभी केबुल टाउन से कार से टक्कर हो गई और फिर स्कूटी पेड़ से टकरा गई। इसमें स्कूटी चला रहे सरफराज खान की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल है।
इसे भी पढ़ें : चाकू गोद-गोदकर पति को मारा, खुद की काटी नस और फिर…
Dominos में काम करता था युवक
सूचना पाकर मृतक के पिता हैदर खान समेत अन्य परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी को जब्त कर लिया। घायल सोनारी निवासी विजय कुमार को एमजीएम पहुंचाया। सरफराज के पिता ने बताया- सुबह 9 बजे पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी। उनका पुत्र बिष्टुपुर स्थित डोमिनोस में काम करता था। रविवार को उसकी नाइट ड्यूटी थी। सुबह काम खत्म कर वह अपने दोस्त के साथ घर आ रहा था।
इसे भी पढ़ें : Police ने क्यों की युवक की पिटाई, फिर ग्रामीणों ने जो किया…







