spot_img
spot_img
spot_img

8 बच्चों के बाप पर चढ़ा प्यार का बुखार, …और रात के अंधेरे में सीधे पहुंच गया पड़ोसन के घर, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : 8 बच्‍चों के बाप पर चढ़ा प्‍यार का खुमार …और वो सीधे रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका के पास पहुंच गया। मगर इस दौरान महिला के पति को पता चल गया और उसने आव देखा न ताव…गंडासे से काटकर उसकी हत्‍या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : प्रेम ऐसा कि साथ जी न सके तो मरने का किया फैसला, और एक ही…

जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना इलाके के ख्वाजेपुर गांव में प्रेम-प्रसंग मामले में गंडासे से काटकर एक शख्स की हत्या कर दी गई। मृतक व्यक्ति की पहचान बैजनाथ चौधरी के रूप में हुई है। हत्या को उसके पड़ोसी शिव कुमार चौधरी ने अंजाम दिया है, जिसकी पत्नी के साथ बैजनाथ चौधरी का अवैध संबंध बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : बाप का गया था अंतिम संस्‍कार करने, बेटे की भी सज गई चिता…

मृतक 8 बच्चों का बाप है। वह अपने 6 बेटे-बेटियों की शादी भी कर चुका है। दो बेटियों की अभी शादी नहीं हुई है।  उसके नाती-पोते भी हैं। मृतक बैजनाथ चौधरी पर अपने पड़ोसी शिव कुमार चौधरी की दूसरी पत्नी किरण देवी के साथ अवैध संबंध का आरोप है। इस संबंध में जो बातें सामने आई है, उसमें है कि शिव कुमार चौधरी ने बैजनाथ को कई बार चेतावनी दी थी। बावजूद इसके बैजनाथ ने नहीं माना और उसकी दूसरी पत्नी से संपर्क बनाए रखा। शनिवार की रात भी अंधेरे का फायदा उठाकर वह शिव कुमार चौधरी के घर में घुस गया। मगर पकड़ा गया और गुस्‍से में शिव कुमार ने गंडासे से उसे काट डाला।

इसे भी पढ़ें : …और बच्‍चे ने रो-रोकर बताया …कैसे हत्‍यारों ने माता पिता को काट डाला

जादोपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी शांति देवी ने थाने में 5 लोगों के खिलाफ जमीन विवाद में हत्‍या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी ने शिव कुमार चौधरी, फूलमती देवी, किरण देवी, भुनेश्वर यादव और हंसदेव यादव के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिव कुमार चौधरी, फूलमती देवी और किरण देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...