Kohramlive : भारतीय किचन में केवल खाना नहीं बनता, यहां सेहत भी तैयार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध उबालने(Boiling Milk) का बर्तन भी आपकी सेहत पर असर डालता है? गलत बर्तन में उबाला गया दूध आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
Boiling Milk के लिए कौन सा बर्तन है सबसे बेहतर?
कांसा (Bronze): दूध आसानी से पचता है। वात-पित्त संतुलित करता है। बैक्टीरिया कम करने में मददगार है।
पीतल (Brass): पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है। ध्यान: टिन की परत (कलई) जरूरी है।
स्टेनलेस स्टील: सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला बर्त्तन है। सुरक्षित और आसान है। कोई रिएक्शन नहीं करता।
मिट्टी का बर्तन: धीमी आंच पर पोषक तत्व सुरक्षित है। पाचन के लिये फायदेमंद है। गैस और अपच में राहत।
इन बर्तनों में भूलकर भी न उबालें दूध
लोहे का बर्तन: आयरन ज्यादा मिल सकता है, नुकसानदेह साबित हो सकता है।
एल्युमिनियम: न्यूट्रिशन कम हो सकता है। लंबे समय में स्वास्थ्य पर असर कर सकता है।
नॉन-स्टिक बर्तन: ज्यादा गर्मी में केमिकल निकलने का खतरा रहता है। दूध की गुणवत्ता खराब हो सकती है।
किचन टिप्स जो रखेंगे आपको हेल्दी
हमेशा साफ बर्तन का इस्तेमाल करें। दूध को धीमी आंच पर उबालें। उबालते समय ध्यान रखें, बार-बार जलने न दें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी निर्णय से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें : ककरौला के जंगल में भट्टियां ध्वस्त, उपकरण तबाह…
इसे भी पढ़ें : निवेश की नई कहानी लिखने को तैयार झारखंड…












