spot_img

खू’नी शिकारी खेल, जब दोस्त की गोली दे गयी बड़ा घाव…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के मनातू के घने जंगलों में जब शाम की हवा सरसराती है, तो अक्सर कोई न कोई शिकारी अपनी बंदूक संभालता है, लेकिन इस बार शिकारी खुद ही शिकार बन गया। बंशी खुर्द गांव के छह दोस्त, जो जंगल में रोमांच और शिकार के जुनून में डूबे थे, वे नहीं जानते थे कि उनका यह खेल किसी की जिंदगी से खेल जायेगा। जावेद खान—यही नाम है उस बदकिस्मत युवक का, जिसकी पीठ में दागी गई गोली ने इस पूरे घटनाक्रम को रहस्य और सनसनी में बदल दिया। पहले खबर उड़ी कि अपराधियों ने जावेद को गोली मारी, लेकिन जब पुलिस ने परतें खोलीं, तो जो सच्चाई सामने आई, वह और भी चौंकाने वाली थी। पलामू SP रीष्मा रमेशन के अनुसार, जावेद अपने दोस्तों अशद खान, शेरू खान, शब्बीर खान, सानिधु खान और सकील खान के साथ जंगल में शिकार करने गया था। उनकी बंदूकें किसी जंगली जानवर की तलाश में तनी थीं, एक गोली चली और वह जावेद की पीठ में जा धंसी। चीखों और अफरा-तफरी के बीच उसे आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, मगर परिजनों ने बाद में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस की तफ्तीश जारी है, FIR दर्ज हो चुकी है और इस अनहोनी में किसका हाथ है, इसका पता लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :आज और कल नहीं चलेगा इंटरनेट… जानें कहां और क्यों

इसे भी पढ़ें :10 साल की बच्ची का म’र्डर, सड़क पर दिखा आक्रोश

इसे भी पढ़ें :बंदियों को जगा गये कानून के पहरेदार…

इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : महिलायें करवायेंगी मुंडन, अगर…

इसे भी पढ़ें :सूखी पड़ी टंकी, घर की बेटी-बहू जाती है कोसों दूर… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...