सूखी पड़ी टंकी, घर की बेटी-बहू जाती है कोसों दूर… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : ”क्या-क्या बताये बाबू, एक दुख हो तो तब ना, यहां तो नहाना-धोने तक का पानी नहीं, हलक तर करने की खातिर घर की बेटी-बहू को कोसों दूर जाना पड़ता है। बहुत तकलीफ है, पानी की टंकी बने अभी एक साल भी नहीं हुआ, और पंपिंग मशीन खराब हो गई। आज हालात यह हैं कि गुजरे तीन महीने से गांव वाले बूंद-बूंद पानी के लिये तरस रहे हैं, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं।” यह कहना है बुजुर्ग बिरसा उरांव का। उनका कहना है कि पानी के चलते मारे-मारे फिर रहे हैं, पर पीने का पानी तक नसीब नहीं। यह हाल है भेलवा टोली गांव का। यह गांव राजधानी से सटे ओरमांझी प्रखंड में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘हर घर नल जल’ योजना से जब भेलवा टोली गांव के लोगों को अपने घरों में पाइप से साफ पानी मिलने की खबर मिली, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रही। गांव की जतरी देवी का कहना है कि जब टंकी बनी थी, तब सबको लगा कि अब गांव में पानी की दिक्कत खत्म हो जायेगी। लेकिन ठेकेदार ने घटिया मशीन लगा दी, जो कुछ ही दिनों में खराब हो गई। बरसात और ठंड में किसी तरह कुएं और हैंडपंप से पानी की जरूरत पूरी हो गई, लेकिन अब गर्मी सिर पर है, और हालात पहले से भी बदतर होने वाले हैं। बार-बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। जब गांववालों ने ठेकेदार से संपर्क किया, तो उसने भी पल्ला झाड़ लिया। अब पानी की टंकी महज शोपीस बनकर रह गई है। सुनें क्या बोले गांव वाले…

 

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचीं राष्ट्रपति…

इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी

इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचीं राष्ट्रपति…

इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी

इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

यूपी में कैबिनेट विस्तार के बाद 12 बड़े फैसले… जानें 

UP : उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और नये...

IPS सुरेंद्र झा को BSF में DIG की जिम्मेदारी, केंद्र ने भेजा आदेश…

Ranchi : झारखंड कैडर के IPS अधिकारी सुरेंद्र कुमार...

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, बस यात्रा भी फ्री…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में CM सुवेंदु अधिकारी की...

पहले हुई रेड, फिर इस नेता को उठा ले गई ED… जानें

Kohramlive : ED ने आम आदमी पार्टी AAP नेता...

केरलम के नये CM बने वीडी सतीशन, कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ…

Kohramlive : केरल में राजनीतिक बदलाव के बीच कांग्रेस...