Jamtada : जामताड़ा के नाला थाना क्षेत्र के डाबर गांव में सोमवार को आक्रोशित ग्रामीण एक शव के साथ सड़क पर उतर आये और रोड जाम कर दिया। वहीं दुकानें आदि भी बंद करा दी। मौके पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों की नोंक-झोंक हो गई। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।
दरअसल, बीते शनिवार से गायब 10 साल की बच्ची का शव रविवार को डाबर गांव के पास पलाश के जंगलों में लहूलुहान हालत में मिला। घरवालों का इल्जाम है कि मारने से पहले बच्ची के साथ कुछ ‘गलत’ भी किया गया है। वहीं मौके से चिप्स, कुरकुरे और अन्य सामान भी मिला। बच्ची का शव मिलने के बाद घरवालों ने नाला थाना में नामजद आरोपी मदन बाउरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आखिरी बार बच्ची को उसी के साथ देखा गया था। वह बच्ची को चिप्स दे रहा था। आरोपी मदन बाउरी पहले भी अपनी पहली पत्नी का पैर काटने के इल्जाम में जेल जा चुका है। उसकी दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी है। पुलिस ने उसके घर से छानबीन के दौरान खून लगा एक टी-शर्ट बरामद किया। खबर है कि उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : महिलायें करवायेंगी मुंडन, अगर…
इसे भी पढ़ें :होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस जांचने निकले अधिकारी, फिर…
इसे भी पढ़ें :सूखी पड़ी टंकी, घर की बेटी-बहू जाती है कोसों दूर… देखें वीडियो












